भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में हो रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रोहित शर्मा का तूफान देखने को मिला है. रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह ने साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम इंडिया ने अफगानिस्तान की जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. इसके बाद बल्लेबाजी को उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही क्योंकि टीम ने सिर्फ 22 के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. विराट कोहली और संजू सैमसन तो खाता भी नहीं खोल पाए. लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह और रोहित शर्मा ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी के पांच ओवरों में 100 से अधिक रन जोड़े. वहीं इस दौरान रोहित शर्मा ने अपना शतक भी पूरा किया. रोहित शर्मा ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े तो एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
दरअसल, रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 64 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. रोहित शर्मा का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक था. इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच शतक लगाने वाले पहले और क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में इससे पहले रोहित शर्मा, ग्लेम मैक्सवेल और सूर्यकुमार यादव थे. इन तीनों ने चार-चार शतक लगाए थे. बता दें, जनवरी 2019 के बाद यह टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के बल्ले से आया पहला शतक है.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 190 रनों की साझेदारी की. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. बता दें, मैच में रोहित शर्मा ने सिर्फ 69 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों के दम पर 121 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रिंकू सिंह ने 39 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 69 रन बनाए. वहीं अफगानिस्तान के लिए फ़रीद अहमद ने 3 विकेट हासिल किए.
यह भी पढ़ें: ICC Ranking: भारतीय बल्लेबाज ने रैंकिंग में लगाई 200 से अधिक पायदान की छलांग, अक्षर, जायसवाल पहुंचे टॉप-10 में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं