विज्ञापन

VIP मूवमेंट का 'यॉर्कर', पहले T20I मैच को लग सकता है झटका! पुलिस ने डीडीसीए को लिखा पत्र

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना वाला पहला टी20 मुकाबला एक दिन के लिए स्थगित हो सकता है. क्योंकि दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है और इसी समय राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भी आयोजित होने वाला है.

VIP मूवमेंट का 'यॉर्कर', पहले T20I मैच को लग सकता है झटका! पुलिस ने डीडीसीए को लिखा पत्र
भारत बनाम अफगानिस्तान

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस ट्रैफिक (सेंट्रल रेंज) के डीसीपी ने डीडीसीए को आधिकारिक पत्र लिखकर 13 सितंबर 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल मैच को टालने या फिर से शेड्यूल करने का अनुरोध किया है. क्योंकि इसी समय पर राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भी आयोजित होने वाला है. जिसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा संबंधी चिंताओं की समस्या बनी हुई है. 11 से 13 सितंबर के बीच बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और वीवीआईपी दिल्ली में मौजूद रहने वाले हैं. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस पहले से ही वीवीआईपी मूवमेंट, रूट क्लियरेंस और ट्रैफिक डायवर्जन में पूरी तरह व्यस्त रहेगी. यही मुख्य वजह है कि पहले टी20 मुकाबले को लेकर पुलिस अंमजंश की स्थिति में हैं और पुनर्निर्धारित करने पर जोर दे रही है. 

मैच के दौरान भारी संख्या में आ सकते हैं फैंस 

दिल्ली पुलिस ट्रैफिक के मुताबिक मैच के दौरान करीब 25,000 से 35,000 दर्शक मैच का लुत्फ उठाने आ सकते हैं. जिससे बीएसजेड मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट और आसपास के इलाकों में भारी जाम लगने का खतरा है. डीसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल रेंज) ने स्पष्ट कहा है कि BRICS समिट की अंतरराष्ट्रीय अहमियत को देखते हुए मैच को समिट खत्म होने के बाद किसी उपयुक्त तारीख पर कराना चाहिए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा दोनों सुचारू रहें.

Latest and Breaking News on NDTV

पत्र स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस के अनुमोदन से जारी किया गया

पत्र स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) के अनुमोदन से जारी किया गया है. यही नहीं डीडीसीए को पत्र मिल भी चुका है. अब क्रिकेट एसोसिएशन का जवाब क्या होगा, ये देखना काफी दिलचस्प है. 

मैच का शेड्यूल

पहला टी20 मैच - 13 सितंबर 2026 - शाम 7:00 बजे - अरुण जेटली स्टेडियम- दिल्ली (सुरक्षा कारणों और ब्रिक्स समिट के चलते इस मैच की तारीख में बदलाव हो सकता है)

दूसरा टी20 मैच - 15 सितंबर 2026 - शाम 7:00 बजे - अरुण जेटली स्टेडियम - दिल्ली

तीसरा टी20 मैच - 17 सितंबर 2026 - शाम 7:00 बजे - अरुण जेटली स्टेडियम - दिल्ली

यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला हुआ ड्रॉ, फिर कैसे ट्रॉफी ले उड़ी ईस्ट जोन? नहीं पता तो जान लें वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com