विज्ञापन

'वह सर्वश्रेष्ठ शारीरिक स्थिति में नहीं', सैमसन की तूफानी पारी के बावजूद मांजरेकर ने उठाया सवाल, पूर्व दिग्गज ने दी यह सलाह

Manjrekar advice so Sanju Samson: सैमसन ने इस सीजन में दो शतक जड़े हैं, लेकिन मांजरेकर कुछ और देख रहे हैं. और सोशल मीडिया का एक वर्ग संजय की बात को सही बता रहा है

'वह सर्वश्रेष्ठ शारीरिक स्थिति में नहीं', सैमसन की तूफानी पारी के बावजूद मांजरेकर ने उठाया सवाल, पूर्व दिग्गज ने दी यह सलाह
Manjrekar advice so Sanju Samson:
source: social media

समय गुजरने के साथ ही अगर चेन्नई सपर किंग्स (CSK) के प्रदर्शन में सुधार हुआ है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह निश्चित तौर पर संजू सैमसन (Sanju Samson) को कहा जा सकता है. मंगलवार को घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच संजू ( नाबाद 87 रन, 52 गेंद, 7 चौके, 6 छक्के) ने एक और तूफानी पारी खेली, तो वह मेगा इवेंट के अभी तक के सफर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए. गावस्कर सहित तमाम दिग्गज सैमसन की कमाल पारी पर फिदा हैं, तो चीजों को हमेशा ही एक अलग 'लेंस' से देखने वाले संजय मांजरेकर ने संजू सैमसन के शानदार फॉर्म की सराहना  तो की है, लेकिन उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठा दिया है. मांजरेकर का मानना है कि संजू सैमसन वर्तमान में अपनी "सर्वश्रेष्ठ शारीरिक स्थिति" में नहीं हैं और उन्होंने उन्हें खेल के प्रति और अधिक समर्पित होने का सुझाव दिया. मांजरेकर को लगता है कि सैमसन अभी भी फिटनेस के मामले में पीछे हैं। मांजरेकर ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे फिटनेस किसी खिलाड़ी के करियर को बदल सकती है. 

उन्होंने कहा, 'जब आप संजू सैमसन को देखते हैं, तो वह एक शानदार प्रतिभा हैं, लेकिन जब आप उनकी तुलना विराट कोहली जैसे खिलाड़ी से करते हैं, तो आपको अंतर साफ नजर आता है. विराट ने अपनी फिटनेस को एक अलग ही स्तर पर पहुँचाया है, जिससे उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी लंबे समय तक बल्लेबाजी करने में मदद मिलती है.'

मांजरेकर ने आगे कहा,'संजू थोड़े भारी नजर आ रहे हैं. वह फिटनेस के हिसाब से अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं हैं.' यदि आप आधुनिक क्रिकेट में शीर्ष स्तर पर बने रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी फिटनेस पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा. बल्लेबाजी की प्रतिभा उनके पास भरपूर है, लेकिन शरीर को भी उसी के अनुरूप ढालना होगा.'

सैमसन का शानदार सीजन

 मांजरेकर की टिप्पणियों के बावजूद सैमसन के आंकड़े इस सीजन में अविश्वसनीय रहे हैं. उन्होंने 10 मैचों में 400 से अधिक रन बनाए हैं और उनकी कप्तानी व बल्लेबाजी CSK की सफलता के पीछे मुख्य कारण रही है. सैमसन अभी तक के सफर में 19 मैचों की इतनी ही पारियों में  57.42 के औसत से 385 रन बना चना चुके हैं. वह अभी तक मेगा इवेंट में दो शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

बहरहाल, मांजरेकर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. सैमसन के प्रशंसक उनके फॉर्म और मैच जिताने की क्षमता का बचाव कर रहे हैं, जबकि कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मांजरेकर की सलाह में दम है, क्योंकि भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए फिटनेस के कड़े मापदंड यानी यो-यो टेस्ट पर आधारित हैं. फिलहाल, संजू सैमसन का पूरा ध्यान आईपीएल 2026 के प्लेऑफ पर लगा है. संजू अपनी टीम को एक और खिताब जिताने की कोशिश करेंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह आगामी मैचों में अपनी फिटनेस को लेकर इन टिप्पणियों का जवाब अपने प्रदर्शन से देते हैं.

यह भी पढ़ें:   'नया क्लच प्लेयर', रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, जमकर की तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, Chennai Super Kings, Delhi Capitals, Delhi Capitals Vs Chennai Super Kings 05/05/2026 Ddck05052026270319, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com