विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान T20 में सिर्फ एक बार हुआ ये कारनामा, रिकॉर्ड आज भी भुवनेश्वर के नाम

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में खेली जाएगी. हालिया खराब नतीजों के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगी, जबकि अफगानिस्तान चुनौती पेश करने के इरादे से उतरेगा.

भारत-अफगानिस्तान T20 में सिर्फ एक बार हुआ ये कारनामा, रिकॉर्ड आज भी भुवनेश्वर के नाम
X (formerly Twitter)

भारत को 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलनी है. भारत के हालिया T20I नतीजों ने निराश किया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को विदेश में मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा. हालांकि, खराब नतीजों के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगी. भारत-अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, लेकिन सिर्फ एक गेंदबाज के नाम ही 5 विकेट हॉल दर्ज है.

ये रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है. भुवनेश्वर ने एशिया कप 2022 में दुबई में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. भारत ने पहले खेलते हुए 212/2 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भुवनेश्वर ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गिरा दिए. शुरुआती 7 ओवरों के भीतर ही अफगानिस्तान का स्कोर 21 रन पर 6 विकेट हो गया था और भुवनेश्वर ने अपना 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया.

भुवनेश्वर कुमार के नाम दो बार 5 विकेट हॉल

टीम इंडिया के घातक गेंदबाज भुवनेश्वर ने इस मुकाबले में अपने 4 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 5 विकेट गिराए. इस मुकाबले में भारत ने 101 रन से जीत दर्ज की. भुवनेश्वर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इससे पहले साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5/24 के आंकड़े दर्ज किए थे. दिलचस्प बात ये है कि दुनिया के किसी भी पूर्ण-सदस्यीय देश का कोई भी तेज गेंदबाज आज तक 5 या उससे कम रन देकर 5 विकेट नहीं ले पाया है.

अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए भारत की टीम

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा* नोट: * फ़िटनेस मंज़ूरी के अधीन

ये भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी रह गए पीछे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com