विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी रह गए पीछे

महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान टीम के खिलाफ मैदान पर उतरते ही कप्तान हरमनप्रीत के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का यह 150वां T20I मैच है. वह ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बन गई हैं.

हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी रह गए पीछे
हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना
X (formerly Twitter)

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज टूर्नामेंट का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. पाकिस्तान पर जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप में टॉप पर रहने के इरादे से उतरेगी. कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का यह 150वां T20I मैच है. वह ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बन गई हैं. इस लिस्ट में श्रीलंका की चमारी अथापथु 121 T20I मैचों में कप्तानी के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

महिला T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा मैच

  • 150 - हरमनप्रीत कौर (भारत)*
  • 121 - चमारी अथापथु (श्रीलंका)
  • 100 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • 96 - हीथर नाइट (इंग्लैंड)
  • 96 - डायने बिमेन्यिमाना (रवांडा)

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) मैचों में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने 62 मैचों में और विराट कोहली ने 50 मैचों में भारत की कप्तानी की है. टॉस के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा गया कि, 'क्या आज चेज करने को लेकर खुश हैं?' इस सवाल के जवाब में कप्तान ने कहा कि, 'बिल्कुल. इस टूर्नामेंट में हमारी बॉलिंग बहुत अच्छा कर रही है और पहले बॉलिंग करने का मौका मिलना अच्छी बात है.

चेज करने के सवाल पर कप्तान ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि बैटिंग करते समय खुद को थोड़ा समय देना और फिर अपने शॉट्स खेलना जरूरी है, और मुझे लगता है कि हमने पहले दो मैचों में इस मामले में बहुत अच्छा किया है और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखेंगे.'

50वीं बार कप्तानी पर क्या बोलीं हरमनप्रीत?

T20I में 150वीं बार कप्तानी करने पर हरमनप्रीत ने कहा कि, यह एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन सबसे जरूरी बात है मैदान पर खेल को एन्जॉय करना और मैं ऐसा ही करने की कोशिश करती हूं. उन्होंने कहा कि, 'हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, ताकि चेज करते समय कोई दबाव न हो. हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं'

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com