गुजरात के भावनगर में बस स्टैंड पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है. आरोपी
फैजल लखानी ने काजल बरैया नामक एक महिला की बेरहमी से पिटाई की. इसका वीडियो भी सामने आया था. महिला की पिटाई के सीसीटीवी वीडियो में फैजल काजल को लात-घूसों से पीटता दिख रहा है. वो महिला की जिस बेरहमी के साथ पिटाई कर रहा है, उसे देखकर किसी का भी खून खौल जाए.