IND vs AFG 1st ODI predicted playing XI: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाने वाला है. पहले वनडे से पहले भारतीय प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसको लेकर चर्चा हो रही है. सबसे बड़ा सवाल है कि विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर किस बल्लेबाज को मौका दिया जाएगा. वहीं, मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि सीरीज में विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी निश्चित रूप से खलेगी. उन्होंने कहा कि यह अन्य खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने कहा, "विराट कोहली मध्यक्रम की रीढ़ हैं और अपने अनुभव से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं. ऐसे खिलाड़ी की अनुपस्थिति टीम को खलती है, लेकिन भारतीय टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और अन्य बल्लेबाजों के पास अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका रहेगा."
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बजाय ईशान किशन को क्यों चुना जा सकता है?
तीनों खिलाड़ियों में से, धर्मशाला में होने वाले पहले वनडे मैच में नंबर 3 पर खेलने के लिए ईशान किशन सबसे सही विकल्प लग रहे हैं. यह बाएं हाथ का बल्लेबाज वनडे टीम में वापसी कर रहा है और भारत के टॉप ऑर्डर को एक नया आयाम दे रहे हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वह पारी की शुरुआत में ही विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बना सकता है.
यशस्वी जायसवाल को इलेवन में शामिल करना मुश्किल
यशस्वी जायसवाल भी एक विकल्प हैं, लेकिन वह स्वाभाविक रूप से ओपनिंग के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं और उन्हें इलेवन में शामिल करना मुश्किल है. वहीं, केएल राहुल के लिए नंबर 5 पर खेलना बेहतर है, क्योंकि इस नंबर पर उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की की है. विकेट-कीपिंग की जिम्मेदारी और पारी को संभालने के साथ-साथ डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने की उनकी काबिलियत उन्हें इस क्रम पर खेलने के लिए आदर्श बनाती है.
Chandigarh ✈️ Dharamshala
— BCCI (@BCCI) June 11, 2026
Time for ODIs ⏳#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/HkOznj5kSf
पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे
ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख\
ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं