विज्ञापन

Ind V/S Afg: 'श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाए जाने की जरूरत', स्पिन बॉलिंग कोच बहुतुले ने किया वैभव सूर्यवंशी का बचाव

दूसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए स्पिन बॉलिंग कोच बहुतुले ने कहा कि वह वैभव को जानते हैं और वह बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का है

Ind V/S Afg: 'श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाए जाने की जरूरत',  स्पिन बॉलिंग कोच बहुतुले ने किया वैभव सूर्यवंशी का बचाव
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले

Siraj Bahutule on Vaibhav Sooryanashi: सोमवार को दांबुला में भारत 'A' और श्रीलंका 'A' के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों की हार से ज्यादा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और मेजबान खिलाड़ियों को बीच लगभग हुई हाथापाई की घटना हर मंच पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कोई किसी पक्ष को गलत ठहरा रहा है, तो कोई सूर्यवंशी को सही ठहरा रहा है. बहरहाल, इस घटना से सीनियर टीम इंडिया भी अछूती नहीं रही. और अफगानिस्तान और श्रीलंका (Afg vs Sl) के बीच बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे  वनडे मुकाबले की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह विषय चर्चा का विषय बन गया. और इस बाबत सवाल पूछने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने इस घटना को लेकर वैभव का बचाव किया. 

बतौर सीनियर, मेन्टॉर या कोच आप एक 15 साल के बच्चे को क्या सुझाव देना चाहेंगे?  खासकर जब इस तरह की घटना होती है, तो इसे कैसे हैंडल करना होता है? इस पर बहुतुले ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन हमें हमें पता नहीं है कि उसे किस तरह प्रवोक (भड़काना) किया गया था. क्योंकि जितना भी मैं वैभव को जानता हूं, तो वह बहुत ही शांत खिलाड़ी है. जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है.'

बहुतुले ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि वहां मामले को देखने के लिए अनुभवी कोच हैं.  और वो वैभव को समझाएंगे. मुझे लगता है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी यह शिक्षित किए जाने की की जरूत है कि कैसे बर्ताव किया जाता है.  उम्मीद है कि हमें जल्द ही इस बारे में जानकारी मिलेगी कि वास्तव में वहां क्या हुआ. लेकिन वह सीखेगा. उसमें काफी क्षमता है और देश के लिए खेलना है. मुझे लगता है कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं दोहरायी जाएगी. इस तरह की घटनाओं की अनदेखी की जा सकती है.'

यह भी पढ़ें:  कौन हैं 80 वर्षीय अनुरा टेनेकून? जिन्हें देखते ही वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में छूए पैर, VIDEO

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
स्पोर्ट्स एडिटर, NDTV इंडिया
डॉ. विमल मोहन NDTV इंडिया के सीनियर स्पोर्ट्स एडिटर हैं. विमल मोहन का मीडिया इंडस्ट्री में 30 वर्षों से भी लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है. उन्होंने अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sairaj Bahutule, Vaibhav Sooryavanshi, India, Afghanistan, India A, Sri Lanka A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com