श्रीलंका दौरे पर जारी ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला बीते सोमवार (15 जून 2016) को भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच दांबुला में खेला गया. जहां मुकाबला ड्रॉ होने के बाद मैच का परिणाम 'सुपर ओवर' के जरिए निकाला गया. यहां श्रीलंकाई टीम बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद जब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) परेशान नजर आ रहे थे. उसी दौरान विपक्षी टीम के कुछ खिलाड़ियों ने उनके सामने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाना शुरू कर दिया. यहीं नहीं उन्होंने युवा स्टार को कथित तौर पर उकसाने की भी कोशिश की. जिसके बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया और बीच मैदान में ही विपक्षी खिलाड़ियों से भिड़ गए. वाद विवाद के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलाम्बागे के बीच धक्का-मुक्की होते हुए भी नजर आ रही है.
निरोशन डिकवेला ने किया बीच-बचाव
हालांकि, वाद विवाद ज्यादा बढ़ता उससे पहले मौके की नजाकत को भांपते हुए श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया. जिसके बाद तो वाद विवाद खत्म हो गया. मगर अब सबकी निगाहें मैच के रेफरी प्रदीप जयप्रगाश पर टिकी हुई हैं. लोग जानने को बेहद उत्सुक हैं कि दोनों खिलाड़ियों के ऊपर वह क्या कार्रवाई करते हैं.
आईसीसी का नियम
वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलाम्बागे पर कार्रवाई तो बाद की बात है. मगर उससे पहले बात करें इस विवाद के बाद आईसीसी का नियम क्या कहता है तो आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के अनुसार किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान खिलाड़ी, सपोर्टिंग स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य शख्स के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करना नियमों के विरुद्ध है.
आईसीसी के नियमानुसार, 'क्रिकेट में किसी भी तरह का गैर-वाजिब शारीरिक संपर्क प्रतिबंधित है. मैच के दौरान कोई खिलाड़ी जानबूझकर, असावधानी या लापरवाही पूर्वक विपक्षी टीम के सदस्य या मैदानी अंपायर से भिड़ंता है या टक्कर मारता है तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.'
नियम में यह भी बताया गया है कि उल्लंघन की गंभीरता का पता लगाते दौरान प्रमुख बातों का ध्यान रखा जाए.
1 - घटना को पूरा संज्ञान में लिया जाए. स्थिति में देखा जाए कि संपर्क जानबूझकर, लापरवाही, असावधानी में हुआ है या उससे बचा जा सकता था.
2 - संपर्क कितना जोरदार तरीके से हुआ था.
3 - संपर्क के दौरान सामने वाले शख्स चोटिल हुआ है या नहीं.
4 - संपर्क करने वाला शख्स कौन था.
यह भी पढ़ें- कौन हैं 80 वर्षीय अनुरा टेनेकून? जिन्हें देखते ही वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में छूए पैर, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं