- भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अपनी तेज बल्लेबाजी से टीम को पावरप्ले में दबदबा बनाने में सक्षम हैं
- PAK ओपनर सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय ओपनरों की तुलना में कम प्रभाव छोड़ा
- ईशान किशन ने 38 मैचों में 1092 रन बनाए हैं और अभिषेक शर्मा ने 39 मैचों में 1297 रन बना चुके हैं
Ind vs Pakistan T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले के लिए सब तैयार हैं. कोलंबो में बारिश के आसार भी कम हो गए हैं. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर गुड न्यूज देकर दोनों टीमों के फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है. ऐसे में अब आर प्रेमदासा स्टेडियम में सिर्फ रनों की बारिश देखने को मिलेगी.इस बीच भारत और पाकिस्तान के दोनों ओपनर बल्लेबाजों पर भी नजर डालना जरूरी हो जाता है. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का तूफान है तो वहीं पाकिस्तान के सैम अयूब और साहिबजादा फरहान भी कम नहीं हैं,तो आइए नजर डालते हैं दोनों के बैटिंग आंकड़ों पर
भारत के ओपनर्स हावी
भारतीय टीम की इस समय सबसे खास बात यह है कि उसके दोनों ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बहुत तूफानी शुरुआत देते हैं. दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत पावरप्ले में ही विरोधी टीम पर हावी हो जाता है. ईशान और अभिषेक 141 और 194 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और इतने अक्रामक हो जाते हैं कि टीम इंडिया कई बार 100 का आंकड़ा 6 या 7 ओवर में ही पा लेता है.अभिषेक और ईशान किशन पहली बॉल पर ही चौके-छक्के लगाने में माहिर हैं,ऐसे में पाकिस्तान के लिए दोनों को रोकना कठिन होगा. एक बार दोनों टिक गए तो टीम आसानी से 200 का आंकड़ा भी पार कर लेती है.हालांकि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच कैसा खेल दिखाती है, वो देखना होगा.
ईशान किशन का टी20 में प्रदर्शन
मैच- 38
पारी-38
रन-1092
सर्वाधिक स्कोर- 103
स्ट्राइक रेट- 141
चौके- 108
छक्के- 59
50s- 8
100s- 1
अभिषेक शर्मा का टी20 में प्रदर्शन
मैच- 39
पारी-38
रन-1297
सर्वाधिक स्कोर- 135
स्ट्राइक रेट-194.46
चौके-123
छक्के-89
50s-8
100s-2
पाकिस्तान के ओपनर भी कम नहीं
पाकिस्तान के दोनों ओपनर सैम अयूब और साहिबजादा फरहान हालांकि ईशान और अभिषेक के आगे थोड़ा फीके नजर आते हैं. दोनों के खाते में अर्धशतक तो हैं पर शतक नहीं हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों शतकवीर हैं. अभिषेक के खाते में 135 का सर्वाधिक स्कोर है तो ईशान किशन 103 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं. इस विश्वकप में सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने अमेरिका और नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. साहिबजादा के खाते में 73 तो सैम अयूब के खाते में 47 रन सर्वाधिक स्कोर के रूप में दर्ज हैं. सैम और साहिबजादा के स्ट्राइक रेट 136 और 132 ही हैं.
T-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला के दिन ऐसा दिख रहा है कोलंबो के मौसम का मिजाज#T20WorldCup2026 | #INDvPAK | @Vimalsports pic.twitter.com/e4iH6Q355C
— NDTV India (@ndtvindia) February 15, 2026
साहिबजादा फरहान का टी20 में प्रदर्शन
मैच- 41
रन- 1042
सर्वाधिक स्कोर- 80
स्ट्राइक रेट- 132.24
चौके-82
छक्के-58
50s-9
100s- 0
सैम अयूब का टी20 में प्रदर्शन
मैच- 63
रन-1271
सर्वाधिक स्कोर- 98
स्ट्राइक रेट- 136.09
चौके- 133
छक्के- 58
50s- 6
100s- 0
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें पाकिस्तान एक तो भारत ने 7 मैच जीते हैं. पाकिस्तान को एकमात्र जीत साल 2021 टी20 विश्वकप में मिली थी,तब पड़ोसी मुल्क ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं