विज्ञापन
2 minutes ago

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Score, Colombo Weather Updates: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले का टॉस थोड़ी देर में होना है. सबसे अहम सवाल बारिश को लेकर बैं. हालांकि, अभी बारिश नहीं हो रही है. Hanumankind परफॉर्म कर रहे हैं. स्टैंड दर्शकों से भरे हुए हैं. आसमान में बादल छाए हुए हैं. वहीं प्लेइंग इलेवन में आज अभिषेक शर्मा की वापसी तय है, जबकि अर्शदीप सिंह को भी बाहर बैठना पड़ सकता है और उनकी जगह कुलदीप यादव आज खेल सकते हैं. ग्रुप ए में दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पायदान पर है. भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया है. वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है. (Live Scorecard)

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे

India vs Pakistan T20 World Cup Live Score Updates from R.Premadasa Stadium, Colombo

IND vs PAK Live Score: क्या अर्शदीप आज नहीं खेलेंगे?

अर्शदीप बालकनी में गानों की धुन पर थिरक रहा है. Hanumankind की परफॉर्मेंस जारी है. अर्शदीप को लेकर कहा जा सकता है कि वह शायद ही आज खेलेंगे.

IND vs PAK Live Score: कुलदीप खेलेंगे तो हैरानी होगी- गावस्कर

IND vs PAK Live Score: सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर अर्शदीप को ड्रॉप किया गया और उनकी जगह कुलदीप यादव खेलेंगे तो उन्हें काफी हैरानी होगी.

IND vs PAK Live Score: अभी तक ठीक है मौसम

अभी तक मौसम ठीक है. कोई वादा नहीं कर सकते, लेकिन फिलहाल क्रिकेट के लिए मौसम अनुकूल दिख रहा है. बहुत कुछ पिच पर निर्भर करेगा. आरपीएस की पिच आमतौर पर धीमी होती है, जिससे पहले बल्लेबाजी करना बेहतर रहेगा, लेकिन ओस की संभावना के चलते यह फैसला उतना आसान नहीं है.

IND vs PAK Live Score: Hanumankind ने दी परफॉर्मेंस

Hanumankind ने किया फैंस का मनोरंजन

IND vs PAK Live Score: Hanumankind की परफॉर्मेंस शुरू

मैच से पहले Hanumankind की परफॉर्मेंस शुरू हो चुकी है. 

IND vs PAK Live Score: बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है

IND vs PAK Live Score: विमल मोहन ने हमें बताया है कि बुमराह और दुबे ने अपनी रन-अप की रूपरेखा तैयार कर ली है. अगर कुलदीप को अर्शदीप की जगह मौका दिया जाता है तो वह दुबे को जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी करनी पड़ सकती है.  इस बीच, पाकिस्तानी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ बातचीत कर रहे हैं. टीम मैनेजर भी वहीं हैं. माइक हेसन फखर जमान से लंबी बातचीत कर रहे हैं.

IND vs PAK Live Score: बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है

जिसका डर था वही हुआ. मैच की शुरुआत अभी हुई नहीं है, लेकिन कोलंबो में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है. टॉस 6:30 बजे होना है. दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी है. 

IND vs PAK Live Score: क्या होगी पाकिस्तानी की XI

यह भी देखना मजेदार होगा कि क्या आज पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा या फिर वह 5 स्पिनर के साथ ही जाएंगे. इसकी संभावना अधिक है कि अमेरिका के खिलाफ जिस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी, उसी इलेवन के साथ आज खेलेगी.

IND vs PAK Live: किसकी जगह आएंगे कुलदीप?

कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. उन्हें कोलंबो की परिस्थितियां भी फायदा देंगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबले की प्लेइंग इलेवन में अगर उन्हें जगह मिलती है तो वह किसकी जगह आएंगे? क्या वह अर्शदीप होंगे, जिन्हें बाहर बैठना पड़ेगा.

IND vs PAK Live: अभिषेक खेलेंगे आज का मुकाबला

पेट की समस्या के कारण पिछला मैच न खेल पाने वाले अभिषेक शर्मा भारत के लिए वापसी कर रहे हैं. स्टेडियम में मौजूद हमारे रिपोर्टर विमल मोहन के अनुसार, वह पिच पर कुछ अभ्यास कर रहे हैं. इसलिए उनका खेलना लगभग तय है. साथ ही, तेज गेंदबाज की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाने पर भी विचार किया जा सकता है.

IND vs PAK Live Score: स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी स्टेडियम पहुंच चुकी है. 

IND vs PAK Live Score: स्टेडियम पहुंची पाकिस्तानी टीम

महामुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है.

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Score: संजय मांजेरकर ने हैंडशेक को लेकर दी नसीहत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था. तब नो हैंडशेक की पॉलिसी पर बड़ा बवाल मचा था. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने हाथ न मिलाने की नीति को लेकर बड़ी नसीहत दी है.

IND vs PAK Live Score: क्या है ताजा अपडेट

देखिए ताजा अपडेट क्या हैं कोलंबो में स्टेडियम के बाहर मौजूद हैं हमारे रिपोर्ट्स विमल मोहन.

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Score: इस पिच का होगा इस्तेमाल

आज पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका मतलब है कि एक स्क्वायर बाउंड्री दूसरी से काफी दूर होगी. अगर कोई दाएं हाथ का बल्लेबाज मलिगावाट्टे छोर पर बल्लेबाजी कर रहा है, तो पॉइंट बाउंड्री लगभग 75 मीटर और एक्स्ट्रा-कवर बाउंड्री 79 मीटर दूर होगी, जबकि स्क्वायर लेग बाउंड्री 68 मीटर और मिडविकेट बाउंड्री 69 मीटर दूर होगी.

IND vs PAK Colombo Weather Live Updates: 5 बजे के आस-पास बदलेगा मौसम

AccuWeather के अनुसार, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 5 बजे के बाद बारिश होने की संभावना है. यह भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक 2 घंटे पहले का समय है. पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की 63% संभावना है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे.

IND vs PAK Live Score: क्या बोले नवजोत सिद्धू

IND vs PAK Live Score: नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत के सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जमकर तारीफ की है. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि अगर ये दोनों पांच ओवर तक टिके रहे, तो पाकिस्तान को जान के लाले पड़ जाएंगे.

IND vs PAK T20 World Cup LIve Score: क्या बोले रहे दिग्गज

एनडीटीवी पर इस मेगा मुकाबले को लेकर खास शो में कपिल देव और शोएब मलिक जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया था. जानें क्या बोले हैं दिग्गज

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Score: Hanumankind करेंगे परफॉर्म

धुरंधर के गानों पर परफॉर्म करेंगे Hanumankind. इस मैच में उनकी परफॉर्मेंस शाम 6 बजे से शुरू होगी.

IND vs PAK Colombo Weather Live Updates: आसमान में छाए हैं काले बादल, तैयारी जोरों पर

आसमान में काले बादल छाए हैं. लेकिन तैयारी जोरों पर हैं. अभी बारिश के आसार नहीं है. हालांकि, उमस और गर्मी अधिक है. मौसम विभाग की मानें तो शाम 5 बजे से बारिश हो सकती है.

IND vs PAK Live Score: श्रीलंका में सबसे अधिक जीत

श्रीलंका में 10 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली एकमात्र टीमें भारत और पाकिस्तान हैं, जो उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में उनकी सहजता को रेखांकित करती हैं.

श्रीलंका में सबसे अधिक जीत (विदेशी टीम द्वारा)
टीम मैच जीत हार जीत-हार प्रतिशत
भारत 19 15 4 79
पाकिस्तान 15 11 4 73
ऑस्ट्रेलिया 15 9 6 60
वेस्टइंडीज 14 8 5 62
साउथ अफ्रीका  13 7 5 58

IND vs PAK T20 World Cup Live Score: रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत का अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 7-1 का रिकॉर्ड आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड है.

टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन
टीम विरोधी मैच जीत हार जीत-हार प्रतिशत
भारत पाकिस्तान 8 7 1 88
ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश 6 6 0 100
पाकिस्तान बांग्लादेश 6 6 0 100
श्रीलंका वेस्टइंडीज 8 6 2 75
वेस्टइंडीज  इंग्लैंड 8 6 2 75

IND vs PAK Live Score: श्रीलंका को सीधा फायदा

प्रेमदासा स्टेडियम तक 20 मिनट की ड्राइव के दौरान रेहान फर्नांडो उत्साहित हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच को लेकर नहीं जिसने लाखों प्रशंसकों को स्टेडियम, अपने घर, पब और सोशल मीडिया पर व्यस्त रखा है. फर्नांडो ने कहा,"रविवार को मुझे स्टेडियम छोड़ने और लेने के लिए उबर के बहुत सारे अनुरोध मिलने वाले हैं. सुजुकी एवरी को ईंधन से भरा रखना होगा और भीड़भाड़ वाले समय के लिए तैयार रहना होगा." उन्होंने कहा,"मैंने सुना है कि सारे टिकट बिक चुके हैं. कौन जाने. शायद मुझे कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसे मिल जाएं."

शहर के एक मशहूर बार के स्टोर मैनेजर माइकल अमरासिरी ने कहा,"हमें अपने ग्राहकों के लिए बैठने की जगह ढूंढने में मुश्किल हो रही है. आम तौर पर सप्ताहांत में अच्छी भीड़ होती है, लेकिन हमने इस तरह की भीड़ की उम्मीद नहीं की थी." अमरासिरी ने कहा,"पिछले सप्ताह तक हमें यह सुनिश्चित नहीं था कि मैच होगा या नहीं. पाकिस्तान द्वारा इस मैच का बहिष्कार करने के फैसले की घोषणा के बाद हमें कमरों की बुकिंग रद्द करने के कुछ अनुरोध भी मिले थे."

IND vs PAK Live Updates: आज जिन मैचअप पर नजरें होंगीं

आज जिन मैचअप पर नजरें होंगीं वो है 

  • बुमराह बनाम फरहान,
  • शाहीन बनाम अभिषेक
  • अयूब बनाम किशन
  • अबरार बनाम सूर्यकुमार

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Score: पाकिस्तान बहुत कमजोर: धोनी के कोच

महेंद्र सिंह धोनी के कोच एमपी सिंह ने कहा,"टी20 में कोई गुंजाइश नहीं होती है. दो टीमों में से कोई भी टीम कागज पर मजबूत हो या कमजोर हो, अगर एक-दो ओवर रन पड़ गए, या आप एक-दो ओवर रन नहीं बना पाए, या कुछ कैच छूट गए तो मैच हाथ से फिसल सकता है. वैसे पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम बहुत मजबूत है. मैं भारतीय होने के नाते ऐसा नहीं कह रहा, बल्कि वास्तव में कागज पर हम बेहतर हैं. हमारी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डर उनसे बेहतर हैं."  

भारतीय टीम में सुधार की गुंजाइश पर उन्होंने कहा कि हर गेंद पर बड़े शॉट लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. यूएसए के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को हुई मुश्किल पर एमपी सिंह ने कहा कि,"नई टीम को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए. यूएसए में भी भारतीय खिलाड़ी भरे हुए हैं. हमें हर मैच को योजना बनाकर और उसी के मुताबिक खेलना चाहिए." 

अभिषेक शर्मा की भूमिका से जुड़े सवाल पर एम पी सिंह ने कहा,"हमें किसी खास खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. हमारे पास कम से कम छठे नंबर तक अच्छी बल्लेबाजी है. मैच जीतने के लिए हमें पूरे बीस ओवर खेलना होगा और सभी बल्लेबाजों को प्रदर्शन करना होगा." 

IND vs PAK Live Score: मैच से पहले भिड़े फैंस

श्रीलंका के कोलंबो में आज टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए हजारों फैन्स पहुंच रहे हैं, इसी दौरान NDTV से बात करते हुए स्टेडियम के बाहर पाक और इंडिया के फैंस आपस में भिड़ गए.

IND vs PAK Live Score: बिना रोहित-कोहली के मैच

रोहित या कोहली के बिना खेला गया आखिरी भारत-पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला 2007 में किंग्समीड में हुआ ग्रुप मैच था. जिसे भारत ने बॉल-आउट से जीता था. भारत ने सभी प्रारूपों में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले आठों मैच जीते हैं.

IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले

टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले

  • 14 सितंबर 2007: मैच 141-141 रनों से बराबरी पर रहा
  • 24 सितंबर 2007: भारत 5 रनों से जीता
  • 30 सितंबर 2012: भारत 8 विकेट से जीता
  • 21 मार्च 2014: भारत 7 विकेट से जीता
  • 19 मार्च 2016: भारत 6 विकेट से जीता
  • 24 अक्टूबर 2021: पाकिस्तान 10 विकेट से जीता
  • 23 अक्टूबर 2022: भारत 4 विकेट से जीता
  • 9 जून 2024: भारत 6 रनों से जीता

IND vs PAK Colombo Weather LIVE Updates: गर्मी और उमस अधिक

कोलंबो में गर्मी अधिक है और उमस भी. देखना दिलचस्प होगा कि बारिश कब आती है. फिलहाल बारिश के आसार नहीं है. थोड़ी देर पहले जो बादल छाए थे वो अब छटते जा रहे हैं. 

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Weather LIVE Updates: कोलंबो में अचानक बदला मौसम

तो चलिए जिसको लेकर डर था, वो होने जा रहा है, ऐसा लग रहा. कोलंबो में अचानक मौसम बदला है. आसमान में काले बादल छाए हैं. ग्राउंड पर मौजूद रिपोर्ट्स की मानें तो स्टेडियम में फ्लड लाइट जला दी गई है. 

IND Vs PAK Live: कुलदीप को मिलेगा मौका?

रविवार शाम को होने वाले लीग मैच में भारतीय टीम में दो बदलाव होने की संभावना है. सलामी बल्लेबाज शर्मा, जो अब टीम में वापसी कर रहे हैं, संजू सैमसन की जगह ईशान किशन के साथ बल्लेबाजी करेंगे. पिच का जायजा लेने के बाद टीम ने कुलदीप को स्पिनर के रूप में शामिल करने का फैसला किया है. बाएं हाथ का यह स्पिनर आर प्रेमदासा स्टेडियम में काफी उपयोगी साबित हो सकता है. खासकर इसलिए क्योंकि यहां की बाउंड्री लंबी हैं और पारंपरिक रूप से स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है.

IND vs PAK Live Score: नो हैंडशेक रहेगा जारी- रिपोर्ट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जिस पर सबकी नजरें थी, कि क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे, ऐसा नहीं होने वाला है. कोलंबो में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है. एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था और आज भी इसी लाइन पर दोनों चलने वाले हैं. टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से औपचारिक रूप से हाथ मिलाने की संभावना कम है. पिछले साल एशिया कप के दौरान भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था.

IND vs PAK live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्पिनर

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्पिनर का प्रदर्शन जबरदस्त है. आज कुलदीप, अक्षर पेटल और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी आज पाकिस्तान बल्लेबाजों को नचाएगी. कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट झटके हैं, जबकि अक्षर पटेल ने 5 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट झटके हैं. 

IND vs PAK T20 World Cup LIVE Score: आगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो?

हालांकि, कोलंबो में अभी तक मौसम साफ है लेकिन बारिश कभी भी आ सकती है. ऐसे में फैंस की नजरें इस पर हैं कि क्या यह मुकाबला आज बारिश के कारण रद्द तो नहीं हो जाएगा? मौसम की भविष्यवाणी के हिसाब से इसका जवाब ना है. लेकिन अगर फिर भी भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा और दोनों देश ग्रुप ए से सुपर-8 का टिकट हासिल करेंगी.

IND vs PAK T20 World Cup LIVE Score: पहली बार फ्री में यू-ट्यूब पर लाइव होगा मैच

आईसीसी ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी  कर कहा था कि वह चुनिंदा देशों में भारत और पाकिस्तान के मैच का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब पर दिखाएगा. हालांकि, कुछ रिजन में यह आईसीसी टी20 पर भी दिखाया जाएगा. भारतीय फैंस को हालांकि, इस बात के लिए निराशा हो सकती है कि आईसीसी भारत में यह लाइव नहीं दिखा पाएगा.

India vs Pakistan LIVE Updates:ऑपरेशन सिंदूर, एशिया कप; इस भारतीय फैन का जोश पाकिस्तान को परेशान कर देगा

कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर एक भारतीय क्रिकेट फैन ने कहा कि हमारी इंडियन एयर फोर्स और आर्मी ने जिस तरह बॉर्डर पर ऑपरेशन सिंदूर किया था, उसी तरह मुझे लगता है कि मुझे एशिया कप की छुपी हुई ट्रॉफी के लिए ऑपरेशन सिंदूर 2.0 करना पड़ेगा. कोई मुकाबला ही नहीं है.

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत-पाक मैच को लेकर रिंकू सिंह की बहन ने क्या कहा?

भारत बनाम पाकिस्तान ICCT20WorldCup मैच पर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरा भाई आज चौके‑छक्के लगाकर भारतीय टीम को मैच जिताए.वह इसी तरह खेलता रहे और अपना बेहतरीन प्रदर्शन देता रहे…पूरी भारतीय टीम अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी.

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: कुलदीप की फिरकी से सहम जाएगा पाकिस्तान, कोच का जोश हाई

आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय खेमे का जोश सातवें आसमान पर है. कानपुर में कुलदीप यादव के बचपन के कोच और मेंटर कपिल पाण्डेय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस मैच में कुलदीप की चाइनामैन गेंदबाजी पाकिस्तान के लिए मुसीबत का सबब बनेगी.

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: अयोध्या में भारत की जीत के लिए हवन और पूजा

अयोध्या के संत आज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए हवन और पूजा कर रहे हैं.

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: हमें चिंता करने की जरूरत नहीं- नयन मोंगिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया ने भारत‑पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले कहा कि टी20 फॉर्मेट ऐसा है जिसमें मैच एक ही गेंद पर बदल सकता है, इसलिए हमें सतर्क रहना होगा, लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में खेल रही है और कप्तान भी आगे से नेतृत्व कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि हमें किसी बात की चिंता करनी चाहिए.

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: पाक के खिलाफ शतक लगाएंगे ईशान किशन- कोच

कोलकाता में ईशान किशन के कोच ने विश्वास जताया है कि विकेटकीपर‑बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी वर्ल्ड कप मुकाबले में शतक लगाएंगे।

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: नेट रन रेट की रेस में भारत आगे

पॉइंट्स टेबल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ग्रुप A में चार पॉइंट्स और +3.050 के नेट रन रेट (NRR) के साथ टॉप पर है, वहीं पाकिस्तान भी चार पॉइंट्स और +0.932 के NRR के साथ दूसरे नंबर पर है.

Colombo Weather; Live Updates IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्या कोलंबो में भारत-पाक मैच पर है बारिश का साया? यहां जानिए

कोलंबो में आज थोड़े बादल छाए हुए हैं. कल शाम हल्की बारिश हुई थी, लेकिन आज मौसम सूखा रहने का अनुमान है. हालांकि, श्रीलंका में दूसरी जगहों पर, खासकर पूर्वी और दक्षिणी प्रांतों में दोपहर 1.00 बजे के बाद भारी बारिश होगी, लेकिन कोलंबो पश्चिमी प्रांत में है, जहां मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, मगर रात में धुंध रहेगी.

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत के खिलाफ मैच से पहले पूर्व क्रिकेटरों ने उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर किया रिएक्ट

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लगातार चर्चाओं में रहे उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय दी है.

सौरव गांगुली 

 "कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ़-स्पिनर है और वह बस रुककर बॉलिंग करता है. वह एक ज़बरदस्त ऑफ़-स्पिनर है और इंडिया उसे अच्छे से खेलेगा. "

सुनील गावस्कर 

"बॉलर के रुकने और बॉल डालने के खिलाफ कोई कानून नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे बैटर से यह कहने का कोई कानून नहीं है कि बॉलर के बॉल डालने से पहले आप हिल नहीं सकते, मेरा मतलब है की ये आप जानते हैं की ये ऐसे लोगों के कमेंट्स हैं जो असल में खेल के नियम नहीं जानते."

आर. अश्विन

"अगर तारिक गेंद डालने से पहले रुकता है, तो बैटर को हटने का अधिकार है. बैटर कह सकता है, ‘मुझे नहीं पता कि बॉल कब आएगी, इसलिए मैं हट गया.'

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर तौसीफ अहमद

"मैंने तारिक के साथ पहले भी काम किया है और मुझे लगता है कि वह बहुत इंटेलिजेंट बॉलर है. उसकी खूबी बैटर को पढ़ने में है. वह हमेशा दो कदम आगे रहता है, जो एक स्पिन बॉलर में एक बड़ी खूबी है."

अबतक उस्मान ने केवल 4 मैच ही खेले हैं. उन्होंने  5.53 की इकोनॉमी रेट से कुल 11 विकेट लिए हैं. उस्मान  हर 8 बॉल बाद टी20 इंटरनेशनल में फिलहाल विकेट ले रहे हैं. ओवरऑल उस्मान ने 42 टी-20 मैच में कुल 70 विकेट लिए हैं जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 6.79 का रहा है. 

Colombo Weather; Live Updates IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोई रिजर्व डे नहीं, मैच वॉशआउट हुआ तो क्या होगा?

वेदर रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज भारत-पाक ग्रुप A मैच के दौरान बारिश होने की बहुत ज्यादा संभावना है और यह देखते हुए कि कोई रिजर्व डे नहीं है, अगर मैच वॉशआउट होता है तो दोनों टीमों के बीच पॉइंट्स बंट जाएंगे.

हालांकि, फैंस के लिए कुछ अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका डिपार्टमेंट ऑफ़ मेटियोरोलॉजी ने कहा कि कोलंबो में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं है.

Colombo Weather; IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: कोलंबो से आई पिच की तस्वीर, आसमान में बादल के साये

भारत-पाकिस्तान मुकबले से पहले बारिश को लेकर हो रही चर्चा के बीच कोलंबो से एक तस्वीर सामने आई है जिसमे पिच की पहली झलक सामने आई है और मैदान पर कोई कवर नजर नहीं आ रहा जो की एक अच्छा संकेत है, लेकिन आसमान की तरफ नजर डाले तो बादल के साये भी नजर आ रहे हैं.

IND vs PAK Colombo Weather T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मैदान की ताजा तस्वीर आई सामने

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: अभिषेक शर्मा के ये 5 कारनामे पाकिस्तान की बढ़ाएंगे टेंशन

स्ट्राइक रेट का 'सुल्तान': साल 2024 से अब तक 194.95 के स्ट्राइक रेट के साथ वे दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं.

5000 रनों का महाकीर्तिमान: हाल ही में नागपुर में टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए. वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 172.48 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ यह मुकाम हासिल किया है.

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 5000: अभिषेक ने सिर्फ 2889 गेंदों में अपने 5000 रन पूरे कर लिए, जो विश्व क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान है.

छक्कों का 'सेंचुरी' किंग: एक कैलेंडर ईयर (2025) में भारत के लिए सबसे ज्यादा 91 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम है. उनकी यह 'सिक्सर-पावर' पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

अर्धशतकों की मशीन: वे दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 8 बार 25 से भी कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि वे पावरप्ले में मैच खत्म करने की ताकत रखते हैं.

India vs Pakistan T20 World Cup Live Score Updates: गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को दिया 'गुरुमंत्र'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि निडर क्रिकेट खेलना अच्छी बात है, लेकिन आक्रामकता और लापरवाही के बीच बहुत कम फर्क होता है, जिसे खिलाड़ियों को समझना होगा. कोलंबो में आज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-स्टेक ग्रुप-स्टेज मुकाबले से पहले गावस्कर ने खिलाड़ियों को हालात के अनुसार खेलने की जरूरत बताई है. उनका मानना है कि बड़े मैचों में सिर्फ ताकत के दम पर नहीं, बल्कि समझदारी और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए.

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा

IND vs PAK LIVE Updates: उज्जैन में महाकाल के दरबार में टीम इंडिया के लिए प्रार्थनाएं

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्त और क्रिकेट प्रशंसक भारत की जीत की प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में जुट गए हैं.

Ind-Pak T20 World Cup LIVE: भारत-पाकिस्तान मैच पर श्रीलंका मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: किरण मोरे ने हार्दिक को बताया टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड

पूर्व भारतीय खिलाड़ी किरण मोरे ने भारत पाक मैच में टीम इंडिया के जीत की भविष्यवाणी अभी से कर दी है. मोरे ने कहा कि भारतीय टीम बहुत स्ट्रॉन्ग है.इस मैच में भारत आगे रहेगा. भारतीय टीम जीतेगी. हार्दिक पांड्या बहुत अच्छा प्लेयर है.वह बड़े मैच का प्लेयर है और बड़े मौकों पर वह शानदार प्रदर्शन करता है. हमें भारतीय टीम की जीत का पूरा भरोसा है. 

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: उमर गुल ने इस भारतीय प्लेयर को बताया पाक टीम के लिए खतरा

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत के एक खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है. हैरानी की बात है कि वो न तो ओपनर अभिषेक शर्मा हैं और न ही जसप्रीत बुमराह. गुल ने इस प्लेयर क खिलाफ पाकिस्तान टीम को संभलकर खेलने की सलाह दी है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर गुल ने भारत के स्टार ऑल‑राउंडर हार्दिक पांड्या को पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने कर दी जीत की भविष्यवाणी

2019 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने के लिए बहुत मजबूत है और अगर भारत दबाव को अच्छी तरह संभाल लेता है,तो वह टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में फेवरेट रहेगी.मोर्गन ने मिस्टर क्रिकेट UAE के संस्थापक अनिस सज्जन से बातचीत में कहा कि मेरे लिए भारत जीतेगा, वे बेहद मजबूत हैं, सिर्फ पाकिस्तान से नहीं,बल्कि इस टूर्नामेंट की कई टीमों से बेहतर हैं.बात सिर्फ दबाव को संभालने की है.

IND vs PAK T20 World Cup LIVE: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन

कानपुर के एक मंदिर में आज भारत की जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं.भारत और पाकिस्तान एक‑दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं,आज श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप मैच में आमने‑सामने होंगे.

IND vs, PAK T20 World Cup LIVE: भारत-पाक मैच को लेकर हरभजन सिंह क्या बोले?

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत इस मैच में अच्छा खेलेगा. हालांकि पाकिस्तान भी एक बहुत मजबूत टीम है,खासकर इन परिस्थितियों में और उनके स्पिनर भी बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं इसलिए मुझे लगता है कि यह देखने लायक एक शानदार मैच होगा.उम्मीद है भारत अच्छा खेले और हम सबको गर्व महसूस करवाए. 

IND vs, PAK T20 World Cup LIVE: कोलंबो में भारत के पांच सबसे बड़े टी20 स्कोर

भारत ने कोलंबो में भी अपने पांच सर्वाधिक टी20 स्कोर बनाए हैं. भारत ने यहां प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 14 मार्च 2018 में 3 विकेट पर 176 रन बनाए थे. तब रोहित ने 89 रनों की कप्तानी पारी खेली थी और भारत 17 रने से ये मुकाबला जीत गया था.

6 सितंबर 2017 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 174 रन बनाए थे. तब विराट कोहली ने 54 गेंदों पर 82 रन बनाए थे. भारत ने ये स्कोर चेज करते हुए बनाए थे.

6 मार्च 2018 में भारत ने श्रीलंका के ही खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना दिए थे. शिखर धवन ने भारत को 9 रन पर 2 विकेट के नाजुक मोड़ से निकाला और 90 रनों की शानदार पारी खेल जीत दिला दी. 

श्रीलंका के ही खिलाफ 10 फरवरी 2009 को 172 रनों का पीछा करते हुए 3  विकेट से जीत दर्ज की थी. मैच में रैना और युवराज सिंह ने पारी संभाली और जीत दर्ज की थी. हालांकि बाद में युसुफ और इरफान पठान की 23 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी ने मैच पलट दिया था. 

23 सितंबर 2012 में भारत ने इंग्लैंड को हराया था. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. बाद में इंग्लैंड को मात्र 80 रनों पर समेट दिया था. 

IND vs PAK LIVE Updates: इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत और पाकिस्तान

मैच से पहले हम आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान अपने किन 11 प्लेयर्स को साथ लेकर मैदान में उतरेगा.

भारत XI-  1. ईशान किशन (विकेटकीपर)2. अभिषेक शर्मा 3. तिलक वर्मा 4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 5.हार्दिक पंड्या 6. शिवम दुबे 7. रिंकू सिंह 8.अक्षर पटेल 9. कुलदीप यादव 10. वरुण चक्रवर्ती 11. जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान XI- 1.  साहिबज़ादा फ़रहान (विकेटकीपर) 2. सैम अय्यूब 3. सलमान आगा (कप्तान) 4. बाबर आज़म 5.शादाब खान 6. उस्मान खान (विकेटकीपर) / फ़ख़र ज़मान 7. मोहम्मद नवाज़ 8. फहीम अशरफ़ 9. शाहीन शाह अफरीदी 10. उस्मान तारिक 11. अबरार अहमद

IND vs PAK LIVE Updates:कोलंबो में बारिश करेगी खेल

श्रीलंका मौसम विभाग ने भारत-पाक मैच के दौरान बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने 60 फीसदी बारिश का अनुमान जताया है जिसमें तेज आंधी-तूफान भी शामिल है. दोनों टीमों के फैंस दुआ कर रहे होंगे कि बारिश के चलते मैच रद्द न हो. 

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE:भारत तोड़ेगा पाकिस्तान की विनिंग स्ट्रीक

भारत-पाकिस्तान इस समय टी20 फॉर्मेट में काफी मजबूत हैं. पिछले पांच टी20  मुकाबलों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है. भारत ने पांच में से सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है तो वहीं पाकिस्तान ने सभी पांच मुकाबले जीते हैं. वो अलग बात है कि इन सभी मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने नहीं आईं. भारत के पास पाकिस्तान की विनिंग स्ट्रीक तोड़ने का मौका होगा. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com