- बांग्लादेश की न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत
- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर
- बांग्लादेश ने मारी टॉप 5 में एंट्री
WTC points Table Update: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (Bangladesh vs New Zealand) पहला टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. माउंट मॉन्गनुई के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. साल 2022 में यह पहला उलटफेर देखने को मिला है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंट्स टेबल 2021-2023 (WTC Points Table) में अपनी जगह बेहतर कर ली है. न्यूजीलैंड के साथ जीत के साथ ही बांग्लादेश पांचवें पायदान पर पहुंच कर टॉप 5 में दाखिल हो गई है. दूसरी ओर इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड सातवें स्थान पर खिसक गई है. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में अब बांग्लादेश 1-0 से आगे हैं.
AUS vs ENG: कैच लपकने के लिए खिलाड़ी ने लगा दी लंबी छलांग, उसके बाद जो हुआ...देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 201-23 च्रक्र में न्यूजीलैंड का बुरा हाल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले चक्र में विश्व विजेता बनने वाली न्यूजीलैंड की टीम को टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे च्रक्र में लगातार तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश के पास अब कुल 12 अंक हैं और 33.33 प्रतिशत अंक हो गए हैं. न्यूजीलैंड के पास 4 अंक हैं और उसके प्रतिशत अंक 11.11 है.
A vital #WTC23 win from Bangladesh!
— ICC (@ICC) January 5, 2022
They jump to fifth after defeating New Zealand by eight wickets. pic.twitter.com/fiy8geYSLT
टॉप पर ऑस्ट्रेलिया
एशेज सीरीज के तीनों टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया के पास इस समय 100 प्रतिशत अंक हैं और 36 कुल अंक हैं. दूसरे नंबर पर श्रीलंका हैं जिसके पास भी 100 प्रतिशत अंक हैं. इसके अलावा श्रीलंकाई टीम 24 अंक अर्जित कर दूसरे पायदान पर काबिज हैं. तीसरे नंबर पर वर्तमान में पाकिस्तान हैं जिसके पास 35 अंक और 75.00 प्रतिशत अंक हैं. चौथे नंबर पर भारतीय टीम हैं जिसके पास 63.09 प्रतिशत अंक और 53 कुल अंक हैं. बात करें साउथ अफ्रीका की टीम की तो अबतक एक भी अंक हासिल नहीं कर पाई है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के सर्किल में खेले गए पहले टेस्ट में अफ्रीकी टीम को भारत से हार का सामना करना पड़़ा था.
ऐतिहासिक जीत पर नागिन डांस नहीं इस तरह से बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न, देखें Video
ऐसा है नियम
आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नए नियम बनाए है. टेस्ट मैच जीतने वाली टीम को 12 अंक, टाई होने पर 6 अंक और टेस्ट मैच ड्रा होने पर टीम को 4 अंक मिलने के नियम बनाए गए हैं. इसके अलावा जीतने वाली टीम को 100 प्रतिशत अंक दिए जाते हैं. टाई होने पर 50 प्रतिशत अंक और वहीं, ड्रा होने पर 33.33 प्रतिशत अंक दिए जाते हैं. इसके अलावा स्लो ओवर करने पर भी प्रतिशत अंक काटने के प्रावधान हैं.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं