- ऑस्ट्रेलिया की सधी शुरुआत
- लाबुशेन और हैरिस ने विकेट पर जमाए पैर
- इंग्लिश खिलाड़ी भी जोश में
ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के बीच जारी 'द एशेज' श्रृंखला का चौथा मुकाबला शुरू हो गया है. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला सिडनी (Sydney) स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जा रहा है. इससे पहले आज एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) टॉस जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है और उनका निर्णय सही साबित होता हुआ भी दिखाई दे रहा है.
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिडनी टेस्ट में सधी शुरुआत की है. टीम के लिए मौजूदा समय में सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस 74 गेंद में दो चौके की मदद से 24 और उपरीक्रम के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) 20 गेंद में तीन चौके की मदद से 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 27.2 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 81 रन है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Just out of reach of Crawley at second slip!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 5, 2022
Live #Ashes: https://t.co/PWTqeQ864A pic.twitter.com/KpGbykHOLw
AUS vs ENG: स्टुअर्ट ब्रॉड ने बीच मैदान में किया 'गंगनम स्टाइल' डांस, देखें Video
मैच के दौरान इंग्लिश खिलाड़ियों को भी जोश के साथ क्षेत्ररक्षण करते हुए देखा. एक ऐसा ही वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में स्लीप में क्षेत्ररक्षण कर रहे इंग्लिश खिलाड़ी को कैच के लिए लंबी छलांग लगाते हुए देखा जा रहा है. अफसोस खिलाड़ी उस कैच को लपकने से महज कुछ इंच दूर रह गया.
बता दें यह कैच ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) का रहा. उस दौरान उन्हें नसीब का खुब साथ मिला, लेकिन वह मिले इस मौके का ज्यादा लाभ नहीं उठा सके और 30 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बनें. ब्रॉड ने जैक क्रॉली के हाथों कैच आउट करवाते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं