- बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया
- विजयश्री मिलने के बाद खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया जीत का जश्न
- इबादत हुसैन बनें 'मैन ऑफ द मैच'
न्यूजीलैंड (New Zealand) और बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh National Cricket Team) के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला बीते एक जनवरी से पांच जनवरी के बीच माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) स्थित बे ओवल (Bay Oval) मैदान में खेला गया. इस अहम मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने इतिहास रचते हुए मेजबान टीम को उनकी जमीं पर पहली बार शिकस्त दी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली इस ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेशी खिलाड़ी काफी खुश नजर आए और उन्होंने स्टाफ के साथ ड्रेसिंग रूम में इस सफलता का जमकर जश्न मनाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ विजयश्री हासिल करने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ियों की क्रिकेट जगत में भी जमकर सराहना हो रही है. इसी कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी खिलाड़ियों के जश्न का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The Tigers celebrate a famous Test win! #NZvBAN pic.twitter.com/ytWhSQmxlf
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 5, 2022
गेंद पानें के लिए स्टेडियम में दौड़ रहा था छोटा बच्चा, कैमरे की नजर पड़ते ही करने लगा...देखें Video
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सभी खिलाड़ी एवं स्टाफ एक साथ एक दूसरे के कंधो पर हाथ रखे हुए रिंग में नजर आ रहे आ रहे हैं. इस दौरान टीम के 34 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के संबोधित करने के बाद सभी खिलाड़ी हुटिंग के साथ एक साथ उछलते हुए नजर आ रहे हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'द टाइगर्स ने प्रसिद्ध टेस्ट जीत का जश्न मनाया!' बता दें कीवी टीम ने दूसरी पारी में बांगलादेश को जीत के लिए 40 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेहमान टीम ने दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. पहले टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इबादत हुसैन को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया. उन्होंने अपनी टीम के लिए पहली पारी में एक और दूसरी पारी में कुल छह सफलता प्राप्त की.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं