ICC Test Ranking: केपटाउन में सात विकेट की जीत से दक्षिण अफ्रीका से दो मैच की श्रृंखला ड्रा कराने के बावजूद भारत को शुक्रवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया ने शीर्ष स्थान से हटा दिया. आस्ट्रेलिया ने अपनी सरजमीं पर चल रही तीन मैच की श्रृंखला में पाकिस्तान पर 2-0 की अजेय बढ़त बनायी हुई है जिसकी मदद से टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने में सफल रही. श्रृंखला का तीसरा मैच सिडनी में खेला जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC Test Ranking) की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर चल रही श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर नंबर एक टेस्ट टीम बनने में मदद की. पिछली बार आस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल की जीत के बाद थोड़े समय के लिये शीर्ष पर रहा था. ''
रैंकिंग में पिछले अपडेट में भारत के पास आस्ट्रेलिया के साथ 118 रेटिंग अंक बराबर होने के बावजूद ज्यादा अंक थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर रहने के कारण भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से पिछड़ गयी. आईसीसी ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर होने और आस्ट्रेलिया के पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच में जीत से पैट कमिंस की टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह आस्ट्रेलिया के लिए साल की ताजा उपलब्धि है, उसने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में जीत हासिल की थी.'' भारत हालांकि न्यूलैंड्स में जीत के बाद चार टेस्ट में 54.16 प्रतिशत अंक के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर है. इन चार टेस्ट में दो जीत, एक हार और एक ड्रा शामिल है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में दक्षिण अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और आस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है. प्रत्येक टीम के 50 प्रतिशत अंक हैं.
आईसीसी ने साथ ही कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चल रहा तीसरा टेस्ट तथा भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला से टेस्ट टीम रैंकिंग में और बदलाव होगा जिसमें महत्वपूर्ण आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक और शीर्ष स्थान भी शामिल हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं