विज्ञापन

IND vs USA Playing XI: जसप्रीत बुमराह और गौतम गंभीर का चहेता बाहर! इन बदलावों के साथ वानखेड़े T20 में उतरेगी भारतीय टीम !

India Playing 11: भारत का T20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान एक छोटी सी चिंता के साथ शुरू हो सकता है, क्योंकि खबरों के मुताबिक जसप्रीत बुमराह आज का मैच नहीं खेल सकते हैं.

IND vs USA Playing XI: जसप्रीत बुमराह और गौतम गंभीर का चहेता बाहर!  इन बदलावों के साथ वानखेड़े T20 में उतरेगी भारतीय टीम !
T20 World Cup 2026: India vs USA Playing XI, क्या होगी भारत की संभावित इलेवन

 India vs USA Playing XI : टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में आज भारतीय टीम का मुकाबला यूएसके के साथ है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं तो वहीं, उनकी जग सिराज को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की तबीयत खराब है जिसके चलते शायद पहला मैच नहीं खेल पाएं. ऐसे में अब गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के सामने सबसे बड़ी चिंता भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर है 

किसको मिलेगा मौका !

बता दें कि जब टीम चुनी गई तो भारत ने कुछ बड़े फैसले लिए थे, शुभमन गिल को टीम से बाहर किया और ईशान किशन को शामिल किया गया था.  तिलक वर्मा के चोटिल होने की वजह से किशन को मौका मिला, और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया.  उनकी फॉर्म और सीरीज में संजू सैमसन की नाकामी का मतलब है कि किशन, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे,  इस बीच, सैमसन बेंच पर बैठे सकते हैं. भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में 6 T20I मैच खेले हैं. उन्होंने 4 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं.

कौन होगा एक्स फैक्टर !

USA के लिए, सौरभ ने 2024 T20 वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ी थी, और यह उनके लिए चमकने का एक और मौका होगा. भारत के लिए, अभिषेक शर्मा किसी भी विरोधी टीम पर हमला कर सकते हैं और उन्हें धो सकते हैं. वह ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन पर भारत शुरुआत में ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए भरोसा करेगा. 

भारत संभावित इलेवन  
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह/ मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

यूएसए संभावित XI
एंड्रीज़ गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर

ये भी पढ़ें-  IND vs USA Playing XI: जसप्रीत बुमराह और गौतम गंभीर का चहेता बाहर! इन बदलावों के साथ वानखेड़े T20 में उतरेगी भारतीय टीम !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com