विज्ञापन

IND vs USA : वानखेड़े की पिच क्या गुल खिलाएगी, किस टीम का पलड़ा है भारी, आज किसका होगा हल्ला बोल ?

T20 World Cup 2026 Preview India vs USA: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और यूएसके के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा, जहां भारतीय टीम की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर रहने वाली है.

IND vs USA : वानखेड़े की पिच क्या गुल खिलाएगी, किस टीम का पलड़ा है भारी, आज किसका होगा हल्ला बोल ?
T20 World Cup 2026, India vs USA Preview

India vs USA, Preview: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना अभियान यूएसए के खिलाफ मैच खेलकर शुरू करेगी. आज भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. दुनिया की नंबर वन टीम भारत ने 2024 के टाइटल जीतने वाले कैंपेन से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दो अहम खिलाड़ियों को खोने के बावजूद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, और तब से कुल 9 सीरीज़ जीती हैं, जिसमें पिछले साल एशिया कप में शानदार प्रदर्शन भी शामिल है. टी-20 वर्ल्ड  कप से पहलरे सूर्यकुमार का फॉर्म में वापस आना, बीच में तिलक वर्मा का भरोसा और हार्दिक पंड्या, उप-कप्तान अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडरों की मौजूदगी भारत की बैटिंग लाइन-अप को अब रोकना बहुत मुश्किल है. 

क्या रोहित का इतिहास दोहरा पाएंगे सूर्या

2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था. 2024 की टीम ने धमाकेदार परफॉर्मेंस किया था.ऐसे में क्या सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम अपने खिताब को बचा पाएगी, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है. टीम में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ ही नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी हैं, टीम में हर एक खिलाड़ी मैच विजेता है. भारतीय टीम में 8 ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप खेले थे. वहीं, 7 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है.

IND बनाम USA: वानखेड़े पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम भारत में एक और शानदार बैटिंग वेन्यू है. यहां बाउंस बहुत अच्छा है, और बैट्समैन हवा में शॉट खेल सकते हैं, और इस वेन्यू पर यहां कई छक्के देखने को मिल सकते हैं.  यहां टोटल को डिफेंड करना मुश्किल काम होगा.

भारत बनाम यूएसए, हेड टू हेड

भारत और अमेरिका अभी तक सिर्फ एक ही बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आमने-सामने आए हैं. वर्ल्ड कप 2024 में भारत का सामना अमेरिका से हुआ था और उसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. अमेरिका पहले बैटिंग करते हुए 110 रन बना पाई थी. इसके जवाब में भारत ने आसानी से जीत दर्ज की थी. हालांकि, यूएसए भारत के सामने चुनौती जरूर पेश करने की कोशिश करेगी. अमेरिका ने अपने बीते पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4 में जीत दर्ज की है, जिसमें तीन जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए आई है और दो पहले बैटिंग करते हुए. अमेरिका के लिए यह दूसरा बड़ा टूर्नामेंट होगा. अनुभव की कमी के चलते उसके लिए कोई बड़ा उलटफेर करना मुश्किल है. हालांकि, अमेरिका की कोशिश अपनी छाप छोड़ने की जरूर होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

टीम सूर्यकुमार की ताकत

बल्लेबाजी
भारतीय टीम  इस समय सबसे मजबूत टीम है. भारत की बल्लेबाजी इस समय दुनिया की सबसे मजबूत है. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 195, हार्दिक पंड्या का 168 और सूर्यकुमार यादव का 157 का रहा है, इन बल्लेबाजों  का स्ट्राइक रेट किसी भी गेंदबाज की हवा निकाल सकती है. 

गेंदबाजी
भारत के पास सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में से एक हैं तो वहीं, दूसरी ओर भारत के पास वरुण चक्रवर्ती जैसा खतरनाक स्पिनर हैं जो किसी भी बल्लेबाज को अपनी फिरकी के सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर सकता है. वर्ल्ड कप में 26 विकेट ले चुके बुमराह को साथी पेसर अर्शदीप का अच्छा साथ मिलेगा. स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव हैं.

कमजोरी या चिंता की बात
हर्षित राणा का चोटिल होना एक चिंता की है लेकिन उनकी जगह सिराज को शामिल किया गया है. इस समय भारतीय टीम पूरी तरह से परफेक्ट है लेकिन फील्डिंग में कभी-कभी भारतीय टीम का परफॉर्मेंस औसत रहा है जिसके कारण भारत को हाल के समय में कुछ मैचों में हार मिली है. ऐसे में भारतीय टीम में केवल एक ही कमजोर कड़ी है वह है फील्डिंग.

यूएसके की ताकत (नए खिलाड़ियों का जोश)

भले ही अमेरिका की टीम नई है लेकिन उनके खिलाड़ी मजबूत इरादे वाले हैं. कप्तान मोनांक पटेल ने पिछले एक साल में टी20 में लगातार रन बनाए हैं (9 मैचों में 365 रन, 1 सेंचुरी और 3 फिफ्टी). जबकि साइतेजा मुक्कमाला और मिलिंद कुमार ने मध्यक्रम में स्थिरता दी है जिससे यह टीम एक ऐसी टीम है जो मैच का पासा पलट सकती है. शुभम रंजने और हरमीत सिंह जैसे खिलाड़ी भारतीय हालात से वाकिफ हैं और अच्छा परफॉर्मेंस कर सकते हैं. गेंदबाजी में सौरभ नेत्रवलकर अमेरिका का सबसे भरोसेमंद नाम हैं. (टी20 में 40 विकेट, इकॉनमी रेट 6.85), जबकि अली खान डेथ ओवरों में गति और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं. यानी कुल मिलाकर यूएसके  की ताकत उनके नए खिलाड़ियों में कुछ करने की क्षमता है. 

कमजोरी

भारत के मुकाबला यूएसके का अनुभव काफी काम है. यूएसके के खिलाड़ी बड़े टीमों के खिलाफ कम खेले हैं यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है.

संभावित इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव कप्तान, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती

यूएसए: एंड्रीज़ गौस, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, सैतेजा मुक्कमल्ला, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, संजय कृष्णमूर्ति, सौरभ नेत्रवलकर

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, हरमीत सिंह, शेहान जयसूर्या, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने, शैडली वान शल्कविक, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की पारी को देख गौतम गंभीर हैरत में, भविष्य को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com