विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2022

ICC T20 Rankings में केएल राहुल को फायदा, कोहली-रोहित पहुंचे इस नंबर पर, देखें टॉप 10

ICC T20 Rankings: भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) बुधवार को जारी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) और सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर बने हुए हैं.

ICC T20 Rankings में केएल राहुल को फायदा, कोहली-रोहित पहुंचे इस नंबर पर, देखें टॉप 10
टी-20 रैंकिंग में केएल राहुल को हुआ फायदा
  • टी-20 रैंकिंग में केएल राहुल चौथे नंबर पर
  • विराट कोहली को हुआ नुकसान
  • रोहित शर्मा 11वें नंबर पर पहुंचे

ICC T20 Rankings: भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) बुधवार को जारी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) और सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर बने हुए हैं. गेंदबाजी रैंकिंग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) 20वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है.भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह दो स्थान के नुकसान से 26वें पायदान पर हैं. आलराउंडर की सूची में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है. भारत ने हाल के समय में कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है.

आखिरी गेंद पर जीत को चाहिए थे 5 रन, बिना छक्का लगाए जीती टीम, ऐसा 'करिश्मा' देख कमेंटेटर चिल्लाने लगे- Video

ब्रिजटाउन में इंग्लैंड खिलाफ पांचवें और निर्णायक मैच में वेस्टइंडीज की 17 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है. पुरुष रैंकिंग में साप्ताहिक अपडेट में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की सीरीज के अंतिम तीन मैच के प्रदर्शन पर गौर किया गया. अकील 15 स्थान की छलांग के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अंतिम मैच में 30 रन पर चार विकेट सहित तीन मैच में छह विकेट चटकाए.

अंतिम मैच में चार गेंद में चार विकेट सहित 27 रन पर पांच विकेट चटकाने वाले आलराउंडर और पूर्व कप्तान तीन स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने तीन मैच में नौ विकेट हासिल किए. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डर कोटरेल (10 स्थान आगे बढ़कर 31वें पायदान पर) को भी नवीनतम रैंकिंग में फायदा हुआ है.

ICC ने डेरिल मिशेल को दिया 'स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड 2021, T-20 WC में दरियादिली से जीता था दिल- Video

इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली तीन स्थान आगे बढ़कर 32वें जबकि लियाम लिविंगस्टोन 33 स्थान की लंबी छलांग के साथ 68वें पायदान पर पहुंच गए हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में निकोलस पूरन आठ स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर हैं. उन्होंने तीन मैच में 113 रन बनाए जिसमें 70 रन की पारी भी शामिल है. ब्रेंडन किंग (25 स्थान के फायदे से 58वें) और वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड (15 स्थान के फायदे से 60वें) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मोईन तीन मैच में 73 रन बनाकर 30 स्थान के फायदे से 67वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इन मैच में दो विकेट भी चटकाए जिससे वह आलराउंडर की सूची में ग्लेन मैक्सवेल और वानिंदु हसारंगा को पछाड़कर तीसरे स्थान पर काबिज हैं.

IPL 2022 Auction : बीसीसीआई की ऑक्शन लिस्ट में चौंकाने वाले नाम, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ये खिलाड़ी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kannaur Lokesh Rahul, Rohit Parmod Sharma, Virat Kohli, International Cricket Council, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com