ICC Rankings: इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद ने भारत के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर ताजा आईसीसी रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम की है. 36 वर्षीय लेग स्पिनर पहली बार 2023 के अंत में टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शिखर पर पहुंचे थे. हालांकि, पिछले साल क्रिसमस से पहले वेस्टइंडीज के बॉलर अकील होसेन ने उन्हें पहले स्थान से हटा दिया था.
वहीं भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के अपने प्रदर्शन के दम पर वो एक बार फिर पहले स्थान पर आ गए हैं. राशिद ने इस सीरीज में अभी तक किफ़ायती गेंदबाजी की है. उन्होंने सीरीज के पहले मैच में 14 रन देते हुए एक विकेट झटका था, इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में 27 रन देते हुए एक विकेट लिया, जबकि तीसरे मुकाबले में उन्होंने 15 रन देते हुए 1 विकेट झटका. राशिद ने राजकोट में अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड को सीरीज के तीसरे मुकाबले में 26 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंगलवार को तीसरे टी20I में फाइव विकेट हॉल लेने वाले वरुण चक्रवर्ती ने 25 स्थानों की छलांग लगाई है. वरुण टी20 अंतरराष्ट्रीय में गेंदबाजों की रैंकिंग में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि जोफ्रा आर्चर तीन मैचों में पांच विकेट लेने के बाद 13 स्थान की छलांग लगाकर वरुण से एक स्थान पीछे, छठे स्थान पर हैं.
अर्शदीप सिंह, जिन्होंने इस सीरीज में अभी तक तीन विकेट झटके हैं, उन्होंने अपना नौवां स्थान बरकरार रखा है. वहीं भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल ने पांच स्थानों की छलांग लगाई है और वो 11वें स्थान पर हैं. जबकि रवि बिश्नोई ने को रैंकिंग में नुकसान हुआ है और वो पांचवें स्थान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक वर्मा, जिन्होंने सीरीज में अब तक 18, 72 और 19 का स्कोर किया है, वो तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप स्पॉट पर अपनी जगह बनाए हुए हैं. हालांकि, उनकी बढ़त कम हुई है. ट्रेविस हेड के पास अब केवल 23 रेटिंग अंकों की बढ़त हैं.
यदि तिलक वर्मा सीरीज के बाकी दो मैचों में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह हेड से आगे निकलने में सफल हो जाएंगे और रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. वहीं अभिषेक शर्मा 59 पायदान के फायदे से 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन पांच स्थान की छलांग लगाकर 32वें स्थान पर पहुंच गए और बेन डकेट 28 पायदान के फायदे से टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में, पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर नोमान अली वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने के बाद पांचवें स्थान पर आ गए हैं. वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन नोमान के 10 विकेट की तुलना में मैच में नौ विकेट लेने के बाद 16 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20I: "जिस तरह से हमने..." जीत से गदगद हुए जोस बटलर, सीरीज की पहली जीत के बाद दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं