विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2021

ICC Ranking: विलियमसन ने फिर बरकरार रखी नंबर-1 पायदान, कोहली का नंबर भी कायम

ICC Ranking: बायें हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट मैच में 48 रन पर दो और 39 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत की ओर से उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 49 और 15 रन की पारियां खेलने के बाद दो स्थान के फायदे से बल्लेबाजी रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

ICC Ranking: विलियमसन ने फिर बरकरार रखी नंबर-1 पायदान, कोहली का नंबर भी कायम
ICC Ranking: केन विलियमसन पिछले दो हफ्ते से दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं
दुबई:

साउथम्पटन में पिछले हफ्ते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में खिताबी जीत के दौरान टीम की अगुआई करने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. तीस साल के विलियमसन ने भारत के खिलाफ कम स्कोर वाले फाइनल की दो पारियों में क्रमश: 49 और नाबाद 52 रन बनाए जिससे उनके 901 अंक हो गए हैं और उन्होंने स्टीव स्मिथ (891 अंक) पर 10 अंक की बढ़त बना ली है. भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे स्थान पर बरकरार हैं जबकि रोहित शर्मा छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवें स्थान पर हैं. दो हफ्ते पहले स्मिथ विलियमसन को पछाड़कर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए थे लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. विलियमसन आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दौरान पहली बार नवंबर 2015 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे. डब्ल्यूटीसी फाइनल की दूसरी पारी में नाबाद 47 रन बनाकर विलियमसन के साथ 96 रन की अटूट साझेदारी करने वाले रोस टेलर तीन स्थान के फायदे से 14 स्थान पर पहुंच गए हैं. 

आईपीएल 2022 में दो नयी टीम जोड़ने को तैयार बीसीसीआई, बोर्ड को होगी इतनी ज्यादा मोटी कमायी

बायें हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे पहली पारी में सर्वाधिक 52 रन बनाने के बाद 18 स्थान के फायदे से 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं. तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा हुआ है. प्लेयर आफ द मैच बने कायले जैमिसन मैच में 31 रन पर पांच और 30 रन पर दो विकेट चटकाने के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनकी यह रैंकिंग हालांकि हैरानी भरी नहीं है क्योंकि वर्ष 1900 से उनसे बेहतर औसत के साथ उनसे अधिक विकेट किसी ने नहीं चटकाए हैं.

बायें हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट मैच में 48 रन पर दो और 39 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत की ओर से उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 49 और 15 रन की पारियां खेलने के बाद दो स्थान के फायदे से बल्लेबाजी रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑलराउंडरों की सूची में एक हफ्ते शीर्ष पर रहने के बाद भारत के रवींद्र जडेजा दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर एक बार फिर शीर्ष पर हैं.

आईसीसी का WTC2 में प्रत्येक मैच जीतने पर समान अंक देने का फैसला

टी20 रैंकिंग में वेस्टइंडीज के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 35 गेंद में 71 रन की पारी खेलने के बाद तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बायें हाथ के स्पिनर फाबियन एलेन 23 स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक एक स्थान के फायदे से 22वें, रीजा हेंड्रिक्स तीन स्थान के फायदे से 24वें और तेंबा बावुमा 24 स्थान के फायदे से 64वें स्थान पर हैं. श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से श्रृंखला जीतने से 50 ओवर के प्रारूप के विश्व चैंपियन इंग्लैंड का इस साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ेगा.

पूर्व सेलेक्टर ने किया खुलासा कि क्यों एमएस धोनी को नहीं मिला विदायी मैच

गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन पांच स्थान के फायदे से 11वें, मार्क वुड 11 स्थान के फायदे से 14वें, सैम कुरेन 62 स्थान के फायदे से 39वें और डेविड विली 23 स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर हैं. श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा पांच स्थान के फायदे से पांचवें और दुष्मंत चमीरा 41 स्थान के फायदे से 43वें स्थान पर हैं.

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Kane Stuart Williamson, International Cricket Council, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com