विज्ञापन

Gold Silver Price Crash: आज चांदी 6,000 रुपये टूटी, सोना हुआ इतना सस्ता, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Crash: सोमवार 28 सितंबर 2026 को सोने-चांदी के दाम अचानक क्रैश हो गए हैं. चांदी करीब ₹6,000 और सोना ₹2,600 से ज्यादा सस्ता हुआ. जानिए दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव.

Gold Silver Price Crash: आज चांदी 6,000 रुपये टूटी, सोना हुआ इतना सस्ता, जानें ताजा रेट
Gold and silver price today, Sept 28: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी के दाम धड़ाम!

Gold Silver Price Fall: आज यानी सोमवार, 28 सितंबर 2026 को दुनिया भर के बाजारों में सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अचानक गोल्ड-सिल्वर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गया. सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. चांदी का भाव एक ही दिन में करीब 6,000 रुपये टूट गया.वहीं,  सोना भी 2,600 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ.आखिर रिकॉर्ड तेजी के बाद अचानक क्यों क्रैश हुआ सोना-चांदी? यहां जानिए दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर में सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट्स(Gold Silver Price Today)...

MCX पर चांदी करीब ₹6,000 टूटी

MCX पर 4 दिसंबर 2026 की चांदी  (Silver Futures)  2,28,764 रुपये प्रति किलो रही. यह पिछले भाव से 5,932 रुपये यानी 2.53% सस्ती हुई है. सोमवार को चांदी  2,28,035 रुपये के निचले और 2,32,300 रुपये का ऊपरी लेवल पर ट्रेड करता देखा.

सोना भी 2,651 रुपये सस्ता

सोने की बात करें तो 5 अक्टूबर 2026 का एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर 1,48,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इसमें 2,651 रुपये यानी 1.76% की गिरावट आई. आज सुबह दिन के कारोबार में सोना 1,47,667 रुपये तक फिसला, जबकि इसके 1,50,100 रुपये के लेवल को भी छुआ.

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,48,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.IBA के मुताबिक 999 फाइन चांदी 2,28,780 रुपये प्रति किलो रही. 

वहीं, शहरों के हिसाब से 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में काफी अंतर देखने तो मिला है...
 

  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,198 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये है.
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,48,700 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,308 रुपये मिल रहा है.
  •  कोलकाता में 24 कैरेट  सोना1,48,380 रुपये और 22 कैरेट  सोना1,36,015 रुपये सोना.
  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,48,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,409 रुपये है. 
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,648 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

हालांकि जब आप ज्वेलरी की दुकान पर गहने खरीदने जाएंगे तो बिल में मेकिंग चार्ज, टैक्स और जीएसटी जुड़ सकते हैं.

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का रेट

मुंबई में चांदी 2,28,150 रुपये, दिल्ली में 2,27,760 रुपये, बेंगलुरु में 2,28,330 रुपये और कोलकाता में 2,27,850 रुपये प्रति किलो रही.हैदराबाद में चांदी 2,28,520 रुपये और चेन्नई में 2,29,030 रुपये प्रति किलो रही.

इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर में गिरावट

सिर्फ बारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के दाम में जोरदार गिरावट आई है. सोमवार को स्पॉट गोल्ड 1.5% गिरकर 4,223.95 डॉलर प्रति औंस रहा. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर भी 1.5% गिरकर 4,257.90 डॉलर पर पहुंचा. जबकि स्पॉट सिल्वर 2.6% गिरकर 62.64 डॉलर प्रति औंस रहा.

पिछले साल से अब तक कितना बढ़े सोने-चांदी दाम?

पिछले साल सोने में 1979 के बाद की सबसे तेज तेजी देखी गई थी और अब तक इसमें 75% से ज्यादा की बढ़त बताई गई है. हाल के महीनों में भी सोने के दाम काफी बढ़ गए हैं. चांदी की बात करें तो सिल्वर ने भी तेज रफ्तार दिखाई है. 2023-24 में करीब 78,600 रुपये प्रति किलो से इसकी कीमत सितंबर 2026 में 2.40 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम, आखिर बाजार खुलते ही क्यों मचा हाहाकार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Price Crash Today, Gold Silver Price Crash, Gold Silver Rate Today, Gold Rate Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com