आईसीसी (ICC) की ताजा पुरुष वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया टॉप पर बनी हुई है. आईसीसी की जारी रैंकिंग में टीम इंडिया के 118 रेटिंग अंक हैं. पिछले साल की तुलना में टीम इंडिया के रेटिंग में एक अंक की कमी आई है. न्यूजीलैंड 113 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 103 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है. टॉप 10 पोजीशन में एक ही बड़ा बदलाव हुआ है. दक्षिण अफ्रीका 102 अंकों के साथ पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान को वनडे रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ है. टीम अब 100 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है.
वनडे की टॉप 10 टीम
118 रेटिंग अंक - भारत
113 रेटिंग अंक - न्यूजीलैंड
103 रेटिंग अंक - ऑस्ट्रेलिया
102 रेटिंग अंक - दक्षिण अफ्रीका
100 रेटिंग अंक - पाकिस्तान
96 रेटिंग अंक - श्रीलंका
93 रेटिंग अंक - अफगानिस्तान
89 रेटिंग अंक - इंग्लैंड
86 रेटिंग अंक - बांग्लादेश
73 रेटिंग अंक - वेस्टइंडीज

टेस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज है भारत
वनडे रैंकिंग में जहां भारतीय टीम का टॉप पर कब्जा बरकरार है. वहीं टेस्ट में टीम तीसरे स्थान पर स्थित है. पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का कब्जा है. जिनके खाते में कुल 131 रेटिंग अंक हैं. वहीं दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका का नाम आता है. प्रोटियाज टीम के खाते में 119 रेटिंग अंक हैं. इन दोनों टीमों के बाद तीसरे स्थान पर भारतीय टीम काबिज है. टीम इंडिया के खाते में 104 रेटिंग अंक हैं.
टी20 इंटरनेशनल में भी टॉप पर स्थित है भारत
टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में भी भारतीय टीम टॉप पर काबिज है. ताजा जारी किए गए रैंकिंग में टीम इंडिया के खाते में 275 रेटिंग अंक हैं. उसके बाद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का नाम आता है. इंग्लैंड के खाते में 262 तो ऑस्ट्रेलिया के खाते में 258 रेटिंग अंक हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं पंजाब के निखिल चौधरी? जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिला मौका, 60 सालों का इतिहास बदलने को तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं