विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2023

World Cup 2023: क्वालीफायर का रोमांच पहुंचा चरम पर, इन तीन टीमों के बीच चल रही जंग, जानिए पूरा समीकरण

भारत में इस साल विश्व कप का आयोजन होना है. इस विश्व कप के लिए 9 टीमों का स्थान पक्का हो चुका और आखिरी स्थान के लिए तीन टीमों के बीच जबरदस्त दंग देखने को मिल रही है.

World Cup 2023: क्वालीफायर का रोमांच पहुंचा चरम पर, इन तीन टीमों के बीच चल रही जंग, जानिए पूरा समीकरण
जिम्बाब्वे

आईसीसी विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है और इस विश्व कप के लिए 9 टीमों ने अपना स्थान पक्का कर लिया है. श्रीलंका ने विश्व कप क्वालीफायर में सुपर सिक्स चरण में जिम्बाब्वे के खिलाफ जैसे ही जीत दर्ज की उसने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया. दूसरी तरफ दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज 48 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल नहीं हो पाई. इन सबके बीच तीन टीमों के बीच आखिरी स्थान के लिए जबरदस्त जंग चल रही है. यह तीन टीमें हैं जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स हैं.

जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच सुपर सिक्स चरण का 6वां मुकाबला खेला जा रहा है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. अगर जिम्बाब्वे इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल होती है तो वह विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन अगर जिम्बाब्वे यह मुकाबला हार जाती है, तो उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे ने सुपर सिक्स चरण में चार मुकाबले खेले हैं और तीन में उसे जीत मिली है. जिम्बाब्वे को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. जिम्बाब्वे का रन रेट +0.030 है और उसके 6 अंक है. स्कॉटलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे अपना आखिरी सुपर सिक्स का मैच खेल रही है, ऐसे में अगर जिम्बाब्वे यह मैच जीत जाती है तो वह क्वालीफाई कर लेगी. अगर जिम्बाब्वे हारती है तो उसका क्वालिफिकेशन, दूसरे टीमों के परिणामों पर निर्भर करेगा.

स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड ने सुपर सिक्स में 3 मुकाबले खेले हैं और उसने दो में जीत दर्ज की है. स्काटलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की थी. अगर स्काटलैंड अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीत जाती है तो वो क्वालीफाई करने में सफल हो जाएगी, क्योंकि उसके 4 अंक है. स्काटलैंड का रन रेट +0.188  है. लेकिन अगर स्काटलैंड को एक भी मैच में हार का सामना करना पड़ता है, तो उसके लिए विश्व कप का रास्ता मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि टीम के क्वालीफाई करने की संभवाना, दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर करेगी.

नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स करीब-करीब विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की रेस से बाहर हो चुकी है. टीम ने सुपर सिक्स चरण में 4 मैच खेले हैं और 2 में जीत दर्ज की है और उसके चार अंक है.
नीदरलैंड्स को भारत को होने वाले विश्व कप के लिए टिकट कटाने के लिए यह उम्मीद करनी होगी कि स्कॉटलैंड सुपर सिक्स में आज हो रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे को हरा दें. जिसके बाद नीदरलैंड्स को अपने आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड को बड़े अंतर से हराना होगा, ताकि उसका नेट रन रेट जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड से बेहतर हो सके.  

--- ये भी पढ़ें ---

* बेयरस्टो स्टंपिंग विवाद पर मैकुलम के रिएक्शन ऑस्ट्रेलिया के कोच मैकडोनल्ड हुए निराश
* VIDEO: जॉनी बैर्यस्टो के आउट होने से पैदा हुआ विवाद, गंभीर, अश्विन की राय एकदम उलट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zimbabwe, Scotland, Netherlands, Sri Lanka, ICC Cricket World Cup 2023, ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com