भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. टीम इंडिया की अगुवाई करने के अलावा रोहित एक बल्लेबाज के रूप में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं. अधिकांश भारतीय क्रिकेटरों की तरह ही रोहित शर्मा भी एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. उनके परिवार को उन्हें बोरीवली के एक क्रिकेट कैंप में भेजने के लिए पैसे उधार लेने पड़े थे. सबकुछ भारत के लिए खेलने के सपने के साथ शुरू हुआ और अब रोहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. चाहे वह उनका खेल हो, प्रसिद्धि हो या पैसा हो, रोहित शर्मा हर मामले में तेजी से आगे बढ़े हैं. पुरानी बातों को याद करते हुए, रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि खिलाड़ी ने एक बार मर्सिडीज खरीदने का सपना देखा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने एसआरजी स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा,"एक दिन हम लोग ऐसे ही खड़े थे किसी जगह पर और वहां मर्सिडीज़ गाड़ी खड़ी थी...और वो अंडर-19 मुंबई के लिए सेलेक्ट हो गया था उस वक्त...मुझे कहने लगा सर मैं ये गाड़ी लूंगा...पॉसिबल है क्या...अभी तक कुछ खेला नहीं और मर्सिडीज़ गाड़ी लेने की सोच रहा है....लेकिन उसने मुझे बहुत ही कॉन्फिडेंस से बताया कि सर मैं लेकर बताउंगा गाड़ी...आज उसके पास बहुत सी गाड़ियां हैं..."
Rohit Sharma's childhood coach said, "once Rohit and I saw a Mercedes car and he said, 'Sir, I will buy this car one day'. I told him, 'are you mad? These are too expensive'. But he said, 'you see, I will buy it'". pic.twitter.com/XJ1HEoYNd2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 27, 2024
बता दें, रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जाना है. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली इस पूरी सीरीज के लिए अनुपलब्ध थे, जबकि केएल राहुल सीरीज के पहले मैच के बाद से बाहर हैं, लेकिन युवा खिलाड़ियों ने ऐसे में मोर्चा संभाला और सीरीज के लगातार तीन मुकाबले अपने नाम कर इंग्लैंड को हरा दिया.
भारत ने रांची में विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (39) और शुभमन गिल (52) की नाबाद 72 रनों की पारियों की मदद से चौथे दिन 192 रनों के मुश्किल लक्ष्य को सफलतापूर्वक पीछा किया और पांच विकेट से जीत दर्ज की. रांची टेस्ट में दूसरी पारी में भारत ने 120 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद जुरेल और शुभमन गिल ने संभल कर बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिलाई. इंग्लैंड ने जीत के साथ सीरीज का आगाज किया था. लेकिन उसके बाद बेन स्टोक्स एंड कंपनी ने लगातार तीन मुकाबले गंवाए.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "बैजबॉल या आप इसे जो भी कहें..." पूर्व दिग्गज भारतीय ने बताया क्यों इंग्लैंड को करना पड़ा हार का सामना
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: लॉर्ड्स में शतक...टेस्ट में हजारों रन...बुरी तरह फ्लॉप हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज, रनों को तरसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं