भारत और इंग्लैंड के बीच हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह का जलवा देखने को मिला है. जसप्रीत बुमराह ने मेहमान टीम के बल्लेबाज ओली पोप को दूसरे मैच में जिस खतरनाक यॉर्कर पर आउट किया, उसकी तारीफ अभी तक हो गई है. जसप्रीत बुमराह ने ऐसी पिच पर छह विकेट लिए जिसमें तेज गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिल रही थी. ऐसे में उनकी तारीफ क्रिकेट जगत का हर सितारा कर रहा है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और रफ्तार के सौदागर डेल स्टेन भी अपने आपको जसप्रीत बुमराह की तारीफ करने से नहीं रोक पाए. पूर्व अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने ने कहा कि अपने अपरंपरागत एक्शन, अपनी खतरनाक यॉर्कर और तेज गति के साथ बुमराह ने पिच को समीकरण से बाहर कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में बुमराह ने 9 विकेट लिए और भारत को शानदार जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही मेजबान टीम पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही. डेल स्टेन ने भारतीय पिचों पर भी लगातार विकेट लेने वाले यॉर्कर फेंकने की क्षमता के लिए प्रमुख तेज गेंदबाज की तारीफ की है. स्टेन का मानना है कि यह काबिलियत केवल कुछ ही गेंदबाजों के पास है.
डेल स्टेन ने SA20 खिताबी मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय मीडिया से बातचीत करते हुए बुमराह को लेकर कहा,"मुझे नहीं लगता कि अभी कोई टेस्ट गेंदबाज है जो विकेट लेने वाले यॉर्कर डालने में सक्षम हो. टेस्ट मैचों में विकेट लेने के लिए, शायद मुट्ठी भर लोग हैं जो ऐसा कर सकते हैं. ट्रेंट बोल्ट उनमें से एक था और शायद मिचेल स्टार्क और जाहिर तौर पर, बुमराह."
डेल स्टेन ने बुमराह की सफलता को उनके अपरंपरागत एक्शन को लेकर कहा,"मुझे याद है कि मैंने सदियों पहले कहा था कि भारत या दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में फेंकी गई एक अच्छी यॉर्कर, एक अच्छी यॉर्कर ही रहती है क्योंकि आप पिच को समीकरण से बाहर कर देते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने इसे कहां फेंका है. आप पिच को समीकरण से हटा देते हैं और मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज़ है जो उसने वास्तव में अच्छी तरह से की है." स्टेन ने आगे कहा,"हर तरह से वह एक शानदार गेंदबाज है और उसके एक्शन से इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है वह उन पिचों पर विकेट लेता है जहां तेज गेंदबाजों को मदद नहीं है, इसलिए वह शानदार है."
बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाना है और उससे पहले इस बात को लेकर चर्चा तेज हैं कि क्या बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिया जाए या फिर उन्हें आराम नहीं दिया जाए. बुमराह ने शुरुआती दो टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने मैनेजमेंट को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है. हालांकि, अभी सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि बुमराह को सीरीज के तीसरे मैच के लिए आराम दिया जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं