पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट्ट (Salman Butt) का मानना है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 में उमरान मलिक (Umran Malik) को डेब्यू करने का मौका दिया जाना चाहिए था. आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उमरान मलिक अपनी टॉप फॉर्म में चल रहे थे और 14 मैचों में 22 विकेट लिए. उन्हें टूर्नामेंट का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी दिया गया. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रटीस के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में पहली बार भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया. बट्ट ने कहा है कि भारतीय मैनेजमेंट को पहले मैच में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को आराम देकर उमरान को मौका देना चाहिए था, इससे युवा खिलाड़ी को कुछ बहुत जरूरी एक्सपोजर देता.
यह भी पढ़ें : "मैं भारत से इस गलती की कीमत अदा करवाना चाहता था..", Rassie van der Dussen ने मैच के टर्निंग पॉइंट के बारे में बात की
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें उसे खेलना चाहिए क्योंकि इससे उसे एक्सपोजर मिलेगा. मुझे नहीं पता कि वो उसे क्यों रोक रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार एक अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है. उनकी गुणवत्ता के बारे में कोई संदेह नहीं है. उन्हें अन्य खिलाड़ियों की तरह आराम दिया जा सकता था."
बट ने बताया कि अन्य गेंदबाजों के विपरीत, उमरान के पास अतिरिक्त गति है, जो उसे एक मूल्यवान प्लेयर बनाता है.
उन्होंने आगे कहा, "आप मैच हार गए लेकिन आप एक युवा गेंदबाज के साथ जा सकते थे, जो दूसरों से अलग है, और तेज गति से गेंदबाजी करता है. वह बल्लेबाजों के लिए सरप्राइज एलिमेंट पेश कर सकते थे. जब भी भारतीय गेंदबाज अपनी लेंथ से चूकते थे तो उन्हें छक्का लगता था. यहीं पर अतिरिक्त गति से फर्क पड़ सकता था."
टीम इंडिया की ओर से बनाए गए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल किया और सात विकेट से पहला टी20 मैच जीता.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसमें ईशान किशन ने 48 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 12 गेंदों में 31 रनों की तेज पारी खेली.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताई ऋषभ पंत की कप्तानी में कमी, पहले टी20 में यहां हुई गलती
जवाब में, दक्षिण अफ्रीका ने रैस्सी वैन डेर डूसन और डेविड मिलर की नाबाद 75 और 64 रनों की पारी की बदौलत टोटल को हासिल किया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए नाबाद 141 रन की साझेदारी की. इसी पार्टनरशिप की वजह से साउथ अफ्रीका ने टी20 में अपने सबसे बड़े टारगेट को हासिल करने में कामयाबी पाई.
दोनों टीमों के बीच अगला मैच 12 जून को ओडिशा के कटक में खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं