पाकिस्तान के पूर्व कप्तान दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत Rishabh Pant) के 'कमजोर कप्तानी' पर प्रकाश डाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को रैस्सी वैन डरडुसेन और डेविड मिलर की शानदार पारियों की मदद ने साउथ अफ्रीका ने भारत पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी. इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की. इस मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सिर्फ ओवर करता देख कनेरिया काफी हैरान थे.
यह भी पढ़ें : "मैं भारत से इस गलती की कीमत अदा करवाना चाहता था..", Rassie van der Dussen ने मैच के टर्निंग पॉइंट के बारे में बात की
कनेरिया ने KOO ऐप में कहा, "साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भारत हार गया. केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने कप्तानी की, 211 के स्कोर का बचाव करने में पंत की कप्तानी में कमी थी. पंत ने गेंदबाजों को सही तरीके से मैनेज नहीं किया. चहल को पावरप्ले में लाना, जब अक्षर पटेल विकल्प में हैं. और तेज गेंदबाजों का रोटेशन और हार्दिक को सिर्फ एक ओवर देना. मिलर का फॉर्म जारी है, वो आईपीएल में गुजरात टाइटंस को पहली ट्रॉफी दिलाने में शानदार रहे थे."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केएल राहुल के टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद पंत को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज इस रोल को निभाने में एक्सपर्ट्स को प्रभावित नहीं कर पाए.
मैच के दौरान 212 रन के स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे. टीम 81/3 के स्कोर पर थी जब वैन डेरडुसेन और मिलर क्रीज पर मैच बचाने के लिए आए.
दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए नाबाद 141 रन की साझेदारी की. जिसमें वैन डरडूसेन ने 46 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए गए और प्लेयर ऑफ द मैच डेविड मिलर ने 31 गेंद पर 64 रन की पारी खेली. इसी पार्टनरशिप की वजह से साउथ अफ्रीका ने टी20 में अपने सबसे बड़े टारगेट को हासिल करने में कामयाबी पाई.
यह भी पढ़ें : IPL Media Rights की दौड़ से यह बड़ी कंपनी हुई सबसे पहले बाहर, YOUTUBE ने भी नहीं जमा किए दस्तावेज
इससे पहले, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. जिसमें ईशान किशन ने 48 गेंद पर 76 रन बनाए थे. दोनों टीमों के बीच अगला मैच 12 जून को ओडिशा के कटक में खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
केएल राहुल के टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद पंत को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज इस रोल को निभाने में एक्सपर्ट्स को प्रभावित नहीं कर पाए.