यह ख़बर 01 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

खिलाड़ियों के चयन में मेरी राय की अहमियत नहीं : धोनी

खास बातें

  • धोनी ने कहा कि वह अपने मुताबिक लिस्ट बना कर चयनकर्ताओं को देते हैं लेकिन चयनकर्ता अपनी पसंद की टीम चुनते हैं और उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
सिडनी:

टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन में मेरी राय मायने नहीं रखती। यह कहना है टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। धोनी ने ये बातें दैनिक हिन्दुस्तान से सिडनी जाने से पहले कहा।

अखबार में छपी खबर के मुताबिक धोनी ने कहा कि वह अपने मुताबिक लिस्ट बना कर चयनकर्ताओं को देते हैं लेकिन चयनकर्ता अपनी पसंद की टीम चुनते हैं और उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार वन−डे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अब भी उन्हें टेस्ट डेब्यू का इंतजार है। बहरहाल सच्चाई जो भी हो लेकिन अगर धोनी का यह बयान सच है तो बीसीसीआई को इसका जवाब देना होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com