विज्ञापन

Rohit Sharma Pension: 8,40,000 रुपए मिलेगी सालाना पेंशन! रिटायरमेंट के बाद भी कम नहीं होगी रोहित शर्मा की कमाई

Rohit Sharma Pension: 8,40,000 रुपए मिलेगी सालाना पेंशन! रिटायरमेंट के बाद भी कम नहीं होगी रोहित शर्मा की कमाई
रोहित शर्मा
IANS

भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच हो सकता है. इस दावे को और मजबूती तब मिल गई जब खबर आई कि अनुभवी ओपनर ने अपने माता-पिता (गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा) को आखिरी मैच के लिए लंदन बुला लिया है. रोहित पहले ही T20I और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है, तो करोड़ों फैंस के मन में एक सवाल जरूर उठेगा-आखिर संन्यास के बाद बीसीसीआई रोहित शर्मा को हर महीने कितनी पेंशन देगा?

क्या है बीसीसीआई का पूरा पेंशन स्लैब

बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और वह सिर्फ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ही नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों और महिला खिलाड़ियों को भी पेंशन देता है. साल 2022 में बोर्ड ने पेंशन राशि में बढ़ोतरी की थी.

BCCI का मौजूदा स्लैब इस प्रकार है

इस चार्ट के स्लैब खिलाड़ी के स्तर और करियर के आधार पर तय होते हैं. BCCI हर खिलाड़ी का नाम सार्वजनिक स्लैब सूची में नहीं डालता, लेकिन सामान्य तौर पर श्रेणियां इस प्रकार मानी जाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

बीसीसीआई का मौजूदा पेंशन स्लैब

  • 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर- 70,000 रुपए प्रति महीने
  • 25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर - 60,000 रुपए प्रति महीने
  • 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (25-49 मैच) - 30,000 रुपए प्रति महीने
  • 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (50-74 मैच)- 45,000 रुपए प्रति महीने
  • 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (75 या उससे अधिक मैच)- 52,500 रुपए प्रति महीने
  • महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर- 52,500 रुपए प्रति महीने
  • 2003 से पहले रिटायर हुई महिला फर्स्ट क्लास क्रिकेटर- 45,000 रुपए प्रति महीने

रोहित शर्मा किस स्लैब में आएंगे?

रोहित शर्मा ने 25 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, इसलिए अगर वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते हैं तो उन्हें ₹70,000 प्रति माह बीसीसीआई पेंशन मिलने की पात्रता होगी. रोहित शर्मा ने अब तक 67 टेस्ट मैच खेले हैं. इस हिसाब से रोहित शर्मा को एक साल में ₹8.40 लाख (8,40,000 रुपये) पेंशन मिलेगी. अगर इसे रोजाना के हिसाब से देखें तो औसतन लगभग ₹2,300 प्रतिदिन बैठता है.

रोहित शर्मा की नेटवर्थ कितनी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा की कुल संपत्ति लगभग ₹214 करोड़ है. उनकी कमाई का मुख्य सोर्स BCCI के साथ उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है. मैच फीस और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के तौर पर उनकी IPL सैलरी भी इसमें काफी योगदान देती है. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश और किराए से आने वाली इनकम भी उनकी कमाई में इजाफा करती है.

BCCI से होती है सालाना 3 करोड़ रुपए की कमाई

फिलहाल, रोहित शर्मा ग्रेड B में हैं. इससे उन्हें BCCI से सालाना 3 करोड़ रुपए मिलते हैं. 2026 से पहले वह ग्रेड A+ कैटेगरी में थे, जिससे उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते थे. सिर्फ वनडे मैच खेलने के कारण उन्हें प्रति मैच 6 लाख रुपए मिलते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा क्रिकेट से सालाना लगभग 30 करोड़ रुपए, ब्रांड एंडोर्समेंट से 60-65 करोड़ रुपए और रियल एस्टेट से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं.

रोहित शर्मा की विदाई की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

रोहित शर्मा के संन्यास की खबर को पूरी तरह से सच मान लेना फिलहाल जल्दबाजी होगी. क्योंकि रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. उनकी विदाई को लेकर सामने आ रही खबरें और दावे मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. ऐसे में अंतिम फैसला और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के फैंस को झटका देने वाली एक और रिपोर्ट, विदाई मैच के लिए माता-पिता पहुंचे लंदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Rohit Gurunath Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com