Rohit Sharma Record Century vs England at Lords: साठ और सत्तर की दशक में सिंगल्स और डबल्स में 39 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतनेवाली मशहूर टेनिस स्टार बिली जीन किंग ने एक बार कहा था, “चैंपियंस कीप प्लेइंग अनटिल दे गेट इट राइट- Champions keep playing until they get it right. यानी चैंपियन तबतक खेलते रहते हैं जबतक वो उसे ठीक नहीं कर लेते.” रोहित शर्मा लॉर्ड्स पर अपनी ऐतिहासिक शतकीय पारी के बाद भी बोलकर शायद ही कोई जवाब देनेवाले हैं. लेकिन टेनिस स्टार रहीं बिली जीन किंग की बातें उनके आलोचकों के लिए एक सटीक जवाब है.
First Indian to score an ODI century at Lord's ✅
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
8️⃣th ODI century in England ✅
Rohit Sharma with a special knock at the Home of Cricket 💙
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/S23LZfktRi
पार्थिव पटेल ने की थी भविष्यवाणी
जब लॉर्ड्स पर उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का अवसान गीत लिखा जा रहा था तब उनके साथी और पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने JioHotstar पर कहा था कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स पर शतक लगाकर जवाब दे सकते हैं. जैसे, उनके दोस्त और उनके चाहनेवाले उनके बल्ले की भाषा समझते हैं.
फ़ाइटबैक करते हुए शतकीय सलाम
इंग्लैंड के 388 के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने पहले 50 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों के सहारे अपनी हाफ़ सेंचुरी पूरी की. कप्तान शुभमन गिल के साथ 25 ओवर के अंदर 147 रन जोड़ दिये. फिर 50 से 100 तक पहुंचने के लिए रोहित ने और 34 गेंदों का सहारा लिया और 11 चौके और 4 छक्कों के सहारे अपना 34वां शतक पूरा कर लिया. रोहित ने अपनी इस शानदार पारी में 110 गेंदों पर 126 के सट्राइक रेट से 17 चौकों और 5 छक्कों के सहारे 138 रन बना दिये.
रोहित खेलना चाहते हैं 2027 का वनडे वर्ल्ड कप
इसमें कोई शक नहीं कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. बढ़ती उम्र के बावजूद उन्हें बाहर रखना चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा. पिछली दफ़ा 2025 में सिडनी में नाबाद 121 रनों की पारी खेलकर रोहित ने वनडे सीरीज़ में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ बनकर अपने ऊपर उठ रहे सवालों का ऐसे ही जवाब दिया था.
लॉर्ड्स पर शतक के साथ रोहित शर्मा ने विदेश में किसी एक देश के खिलाफ़ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
विदेशी पिच पर सबसे ज़्यादा शतक
8 शतक - रोहित शर्मा – इंग्लैंड में
7 शतक- सचिन तेंदुलर – UAE के ख़िलाफ़
7 शतक- सईद अनवर- UAE के ख़िलाफ़
7 शतक – एबी डिविलियर्स – भारत में
7 शतक – क्विंटन डिकॉक भारत में
सौजन्य: Cricbuzz
विदेश में रोहित के ज़्यादा शतक -15 महीने बाद दक्षिण अफ़्रीका में वर्ल्ड कप*
सवा साल बाद भारत के सामने दक्षिण अफ़्रीका, नामीबिया और ज़िम्बाब्वे में वर्ल्ड कप खेलने की बड़ी चुनौती होगी. अगले साल रोहित 40 के हो जाएंगे. उनके पक्ष में जानकार ये दलील भी देते हैं कि अगर रोनाल्डो 41 साल में पुर्तगाल के लिए कप्तानी करते हुए FIFA 2026 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं तो 40 की उम्र में रोहित क्यों क्रिकेट का वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल सकते?
हिटमैन वाइट गेंद की क्रिकेट के शहंशाह हैं. उन्होंने विदेश में 22 और भारत में 12 शतकीय पारियां खेली है. उन्होंने दुनिया के हर कोने में शतकों का पिटारा खोला है.
रोहित शर्मा के 34 शतक- किस देश में कितने शतक
भारत में – 12
इंग्लैंड - 8
ऑस्ट्रेलिया – 6
दक्षिण अफ़्रीका - 2
ज़िंबाब्वे - 2
श्रीलंका- 2
UAE- 1
बांग्लादेश - 1
कैसे मिलेगा यशस्वी जायसवाल को मौक़ा?
इसमें कोई शक नहीं कि तीनों फ़ॉर्मैट में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को पिछले तीन साल में सिर्फ़ 6 वनडे, 23 टी-20 और 29 टेस्ट खेलने के मौक़े मिले हैं. संभवत: टीम मैनेजमेंट की सोच ये भी है कि बेंच पर लंबे समय तक बिठाकर यशस्वी जायसवाल के टैलेंट को बेकार नहीं जाने दिया जा सकता है. मगर दूर की सोच रहे चयनकर्ताओं के संभवत: एक साथ कई विकल्पों पर काम करने की ज़रूरत होगी.
दुनिया के हर मैदान पर बड़ी पारी खेलने में सक्षम रोहित टीम इंडिया के लिए कई बार संकटमोचक बने हैं. ऐसे में रोहित का विकल्प ढूंढने के लिए चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी चुनौती होनेवाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं