- वर्ल्ड कप सुपरलीग में पाकिस्तान को फायदा
- वर्ल्ड कप सुपरलीग प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान चौथे नंबर पर
- वर्ल्ड कप सुपरलीग प्वाइंट्स टेबल में भारत टॉप 5 से हुआ बाहर
आईसीसी वर्ल्ड कप सुपरलीग प्वाइंट्स टेबल (World Cup Super League Points Table) में पाकिस्तान (Pakistan) चौथे नंबर पर पहुंच गया है. बता दें कि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को लगातार 2 वनडे मैच में पटखनी दी है जिसे टीम अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है. आईसीसी वर्ल्ड कप सुपरलीग में पाकिस्तान ने अबतक 14 मैच खेले है जिसमें 8 में जीत और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के पास 80 प्वाइंट्स है. इसके अलावा भारत की बात की जाए तो टीम छठे नंबर पर हैं. आईसीसी वर्ल्ड कप सुपरलीग में अबतक भारतीय टीम (Indian Criciket Team) ने 12 मैच खेले है जिसमें 8 में जीत और 4 में हार का सामना उसे करना पड़ा है. भारत के पास इस समय 79 प्वाइंट्स हैं. यानि भारत टॉप 5 से बाहर हो गया है, जो यकीनन अब चिंता की बात है.
"मुझे नहीं पता कि वो उसे क्यों रोक रहे हैं", पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने Umran Malik के डेब्यू पर कहा
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हैरानी की बात ये है कि भारत से पाकिस्तान 2 स्थान आगे हो गया है. पाकिस्तान के अभी एक वनडे मैच वेस्टइंडीज के साथ और खेलने हैं. दूसरी ओर इस समय भारत सिर्फ टी-20 सीरीज ही खेल रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प हो गया है कि क्या भारत आईसीसी वर्ल्ड कप सुपरलीग राउंट में पाकिस्तान से आगे निकल पाएगा.
वैसे, आईसीसी वर्ल्ड कप सुपरलीग में पहले नंबर पर बांग्लादेश की टीम है. बांग्लादेश ने अबतक 18 मैच खेले है जिसमें 12 में जीत और उसे 6 में हार नसीब हुई है. बांग्लदेशी टीम के पास 120 प्वाइंट्स हैं.
Pakistan Moves To No.4 In The ICC Men's Cricket World Cup Super League pic.twitter.com/cxOO5zkejh
— ???????????????????????? (@PakEdit) June 10, 2022
शाहीन अफरीदी ने ऐसे अपनी 'तिलिस्म' में बल्लेबाज को फंसाया, OUT होते ही बैटर ने सिर झुका लिया- Video
दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड ने इस दौरान अबतक 15 मैच खेले हैं और इस दौरान उसे 9 में जीत और 5 में हार मिली है. इंग्लैंड के पास 95 प्वाइंट्स हैं. तीसरे नंबर पर चौंकाते हुए अफगानिस्तान की टीम है. अफगानिस्तान ने अबतक इस चक्र में 11 मैच खेले हैं जिसमें 9 में जीत और 2 में हार नसीब हुई है. अफगानिस्तान के पास 90 अंक हैं.
खेल से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं