Heinrich Klaasen: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के कुछ ही दिनों बाद एक और अफ्रीकी खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट के अलविदा कह दिया है. डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऐलान किया था कि वो इस सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. वहीं उन्होंने भारत के खिलाफ केपटाउन में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेला. यह मैच सिर्फ दो दिनों के भीतर ही खत्म हो गया था और इसके साथ ही डीन एल्गर का करियर भी. यह मुकाबला 4 जनवरी को खत्म हुआ था. वहीं इसके कुछ दिन बाद ही दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने भी टेस्ट को अलविदा कह दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हेनरिक क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए केवल चार टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 2019 में रांची में मुकाबले में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. लेकिन इसके बाद से वो सिर्फ तीन और टेस्ट मैच खेल पाए. उन्होंने अफ्रीका के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला बीते साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट की 8 पारियों में 13.00 की औसत से 104 रन बनाए हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 35 रन का रहा. हालांकि, इस खिलाड़ी का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है. हेनरिक क्लासेन ने 85 फर्स्ट क्लास मैचों में 46.09 की औसत से 5347 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 24 अर्द्धशतक भी आए हैं. हेनरिक क्लासेन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 292 रनों का है.
हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने साफ किया है कि वो सीमित ओवरों खेलना जारी रखेंगे. हेनरिक क्लासेन ने सोशल मीडिया पर टेस्ट से संन्यास के फैसल की जानकारी देते हुए कहा,"कुछ रातों की नींद खराब करने के बाद, यह सोचने के बाद कि क्या मैं सही निर्णय ले रहा हूं, मैंने रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. यह एक कठिन निर्णय है जो मैंने लिया है क्योंकि यह खेल का मेरा अब तक का पसंदीदा प्रारूप है. मैदान पर और बाहर जिन लड़ाइयों का मैंने सामना किया, उन्होंने मुझे आज वह क्रिकेटर बनाया है." हेनरिक क्लासेन ने आगे लिखा,"यह एक शानदार यात्रा रही है और मुझे खुशी है कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सका. मेरी बैगी टेस्ट कैप अब तक मुझे सौंपी गई सबसे कीमती कैप है."
बता दें, हेनरिक क्लासेन ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था और वो दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक थे. हेनरिक क्लासेन ने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर तहलका मचा दिया था. क्योंकि यह शतक सिर्फ 67 गेंदों में आया था. इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. हेनरिक क्लासेन ने टूर्नामेंट में 373 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी दो टेस्ट से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं