साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड (Team India) की घोषणा के बाद अगर किसी एक खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो 22 वर्षीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) हैं. मलिक ने आईपीएल (IPL 2022) में अपने तेज गेंदों और विकेट लेने की छमता से सभी को प्रभावित किया. और भारत के महान बल्लेबाज दिलीप वेंगेसकर (Dilip Vengeskar) का मानना है कि युवा खिलाड़ी ने जारी सीरीज में भारतीय प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए काफी कुछ कर लिया है.
यह भी पढ़ें : IPL Media Rights : कैसा रहा नीलामी का पहला पूरा दिन, कितनी और कौन सी कंपनियां थी दौड़ में, जानिए सब कुछ
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय द्वारा सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व खिलाड़ियों ने उमरान मलिक की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लीग में अपने पहले ही साल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 24 विकेट चटकाए और टॉप 5 विकेट टेकर्स में शामिल रहे.
हालांकि 'जम्मू एक्सप्रेस' को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. भारत ऋषभ पंत की कप्तानी में सीरीज के शुरुआती दो टी20 हार कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे चल रहा है.
खलीज टाइम्स के साथ दूसरे टी20 मैच से पहले बातचीत के दौरान सेलेक्टर्स के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि आईपीएल 2022 में अपनी काबिलियत साबित करने के बाद उमरान टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
दिलीप वेंगेसकर ने कहा, "खेल को लेकर हर किसी का नजरिया अलग होता है. लेकिन मुझे लगता है कि वह आईपीएल में उस तरह की गति और सटीकता दिखाने के बाद खेलने के लायक है. साथ ही जब आप घर पर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) खेल रहे हों, तो उसके जैसे किसी को परखने का यह सही समय है."
यह भी पढ़ें : FIH Pro League: बेल्जियम ने लिया पिछली हार का बदला, भारत को 3-2 से हराया
उन्होंने कहा, "वह पिछले 10 सालों में मैंने देखी सबसे रोमांचक संभावनाओं में से एक है. मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा करेगा क्योंकि वह काफी फिट दिखता है और उसके पास तेज गेंदबाज की आक्रामकता है. उसे गति और सटीकता मिली है. मुझे लगता है कि उसे लंबे समय तक भारत के लिए खेलने में सक्षम होना चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं