विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2023

"वह भूलने योग्य क्रिकेटर है", अब एक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया रॉबिंसन पर पलटवार

Ashes 2023: एशेज के पहले टेस्ट में उस्मान और रॉबिंसन के बीच जो वॉक-युद्ध शुरू हुआ, उसमें एक-एक करके पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी शामिल हो रहे हैं

"वह भूलने योग्य क्रिकेटर है", अब एक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया रॉबिंसन पर पलटवार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन
नई दिल्ली:

जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कंगारू ओपनर उस्मान ख्वाजा और इंग्लिश पेसर ओली रॉबिंसन के बीच हुयी झड़प चर्चा का विषय बनी हुयी है. मैच के दौरान रॉबिंसन अलग-अलग बनायी गयी  भाव-भंगिमाओं और बाकी बातों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस मामले ने तब तूल पकड़ा, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल के जवाब में रॉबिंसन ने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का उदाहरण देते हुए उन्हें मामले में घसीट लिया. इसके बाद पोंटिंग ने भी शानदार पलटवार करते हुए रॉबिंसन को नसीहत दे डाली है, लेकिन अब धीरे-धीरे एक-एक करके और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बयान आने शुरू हो गए  रॉबिंसन ने कहा था, "हम सभी देख चुके हैं कि रिकी पोंटिंग और बाकी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी भी पूर्व में हमारे खिलाफ ऐसा किया करते थे. अब जब हम ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा." 

अब इस पर पूर्व ओपनर हेडन ने रॉबिंसन पर वार करते हुए रॉबिंसन को एक "भूलने योग्य क्रिकेटर" बताते हुए अपने बल्लेबाजों से उन्हें निशाना बनाने को कहा क्योंकि ओली के पास गति नहीं है. पूर्व लेफ्टी दिग्गज ने कहा कि कुछ इसी तरीके से आप इंग्लैंड से भी मुकाबला करते हो. पैट कमिंस ने जो रूट पर आगे निकलकर कुछ छक्के जड़े. इंग्लिश टीम में एक और "भूलने योग्य क्रिकेटर" है, जो 124 किमी/घंटा की रफ्तार से बॉलिंग करता है.  हेडन ने कहा कि आप ऐसा कर सकते हो. वॉर्नर ऐसा कर सकता है. वह ऐसा कह सकते हैं, आप 120 किमी/घंटा की रफ्तार से बॉलिंग कर रहे हो."

कुछ दिन पहले ही खत्म हुए एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दो विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. इस मुकाबले में कंगारू ओपनर उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे. दूसरी पारी में भी उस्मान ने 65 रन बनाए थे. और मैच के दौरान रॉबिंसन और उस्मान के बीच खासा वॉक-युद्ध देखा गया था. इसने  आगे बढ़ते हुए अब पूर्व क्रिकेटरों को भी अपने लपेटे में ले लिया है. 

--- ये भी पढ़ें ---

* 18 साल के बल्लेबाज ने 13 छक्के लगाकर ठोकी सेंचुरी, गेंदबाजी में भी मचाया बवाल, भारतीय क्रिकेट को मिला नया 'हार्दिक पंड्या'
* जेम्स एंडरसन का तहलका, अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट में मचाई खलबली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Matthew Hayden, Ricky Ponting, Oliver Edward Robinson, The Ashes 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com