विज्ञापन

'वो निडर युवा हैं', वैभव के तूफान पर कैप्टन श्रेयस अय्यर का बयान, दिल जीत रहा है जवाब

कैप्टन श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की है. उन्होंने वैभव के पहले इंटरनेशनल अर्धशतक पर उनकी सराहना करते हुए कहा उनकी बल्लेबाजी शानदार थी. वो निडर युवा हैं. उन्होंने जिस तरह से इस पारी को अप्रोच किया वो कमाल था.

'वो निडर युवा हैं', वैभव के तूफान पर कैप्टन श्रेयस अय्यर का बयान, दिल जीत रहा है जवाब
श्रेयस अय्यर

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (23 जुलाई 2026) को हरारे में खेला गया. जहां भारतीय टीम 40 गेंद शेष रहते सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो जरूर तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) रहे. जिन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मगर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के प्रदर्शन को भी भुलाया नहीं जा सकता है. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 19 गेंदों में 50 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. जिसके बदौलत भारतीय टीम एक आसान जीत हासिल करने में कामयाब रही. 

मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की. उन्होंने वैभव के पहले इंटरनेशनल अर्धशतक पर उनकी सराहना करते हुए कहा, 'उनकी बल्लेबाजी शानदार थी. वो निडर युवा हैं. उन्होंने जिस तरह से इस पारी को अप्रोच किया वो कमाल का था. हां, मुझे लगता है उन्होंने यहां पहले भी खेला है. इसलिए उन्हें विकेट के बारे में अच्छी जानकारी है. अंडर-19 फाइनल में उन्होंने 175 रन बनाए थे. आज उन्हें इस तरह खेलते हुए देखना काफी अच्छा लगा. सीरीज की शुरुआत अच्छी रही.'

वैभव ने 19 गेंदों में कूटे 50 रन 

मैच के दौरान लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने कुल 19 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 263.15 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के देखने को मिले. अंगारावा ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. जिनका शानदार कैच करन ने पकड़ा. 

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: गुरु VVS का मंत्र? वैभव सूर्यवंशी का तूफान, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तो टूट गया भैया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zimbabwe, India, Shreyas Santosh Iyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com