- पहले टेस्ट के लिए तैयार टीम इंडिया
- विराट कोहली अपना 100वां मैच खेलने के लिए तैयार
- रोहित शर्मा करेंगे पहली बार कप्तानी
मोहाली (Mohali Test) में भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार खेला जाना है. इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी. विराट कोहली (Virat Kohli) अपने करियर का 100 टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. श्रीलंका की टीम को अभी तक इस दौरे पर एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने तीन-0 से जीत हासिल की है. विराट कोहली इस मैच में उतरते ही भारत के 12वें 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
A Very Very Special message from @VVSLaxman281 to a Very Very Special cricketer! 👍 👍
— BCCI (@BCCI) March 3, 2022
Congratulations @imVkohli on your 💯th Test! 👏 👏#VK100 pic.twitter.com/ma3YcGVnE0
पहले मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी एक नई जिम्मेदारी में होंगे, पहली बार पूर्वकालिक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. चलिए बताते हैं कौन कौन से खिलाड़ियों को पहले मैच में मौका मिल सकता है:-
1. रोहित शर्मा: नए टेस्ट कप्तान के रूप में पारी की शुरुआत करने की संभावना है और उनसे भारत को अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद फैंस करेंगे. रोहित दक्षिण अफ्रीका में जनवरी में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पाए थे और उन्हें यहां अपनी छाप छोड़ने की उम्मीद होगी.
2. मयंक अग्रवाल: केएल राहुल के उपलब्ध नहीं होने के कारण, मयंक के रोहित के साथ भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत करने की पहली पसंद हो सकते हैं.
3. विराट कोहली: भारत के पूर्व कप्तान ने 2019 के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बनाया है और वह अपने 100 वें टेस्ट मैच में इस तिलिस्म
को तोड़ने की कोशिश करेंगे.
4. श्रेयस अय्यर: पिछले साल शानदार शुरुआत के बाद श्रेयस ने साबित कर दिया कि वह लंबे प्रारूप में भी अच्छा कर सकते हैं. उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनके यहां खेलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- India vs Sri Lanka, 1st Test: कब और कहां देखें मैच का Live टेलीकास्ट और Live स्ट्रीमिंग
5. हनुमा विहारी: क्रीज पर अपनी शांत उपस्थिति के साथ, विहारी एक नियमित स्थान के लिए अपना दावा ठोक रहे हैं और इस अवसर का पूरा फायदा उठाने की उम्मीद करेंगे.
6. ऋषभ पंत: टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद टीम में वापसी करने वाले पंत श्रीलंका की टीम के खिलाफ सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करके अपने आलोचकों का करारा जवाब देना चाहेंगे.
7. रविचंद्रन अश्विन: अनुभवी स्पिनर भारतीय पिचों पर मेहमान टीमों के लिए खतरनाक साबित होते हैं इसलिए उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.
8. रवींद्र जडेजा: अपनी हरफनमौला क्षमताओं के साथ, अश्विन की तरह जडेजा के पास उस तरह का अनुभव है जिससे उन्हें टीम से बाहर करना मुश्किल हो जाता है.
9. मोहम्मद शमी: अनुभवी तेज गेंदबाज मोहाली की परिस्थितियों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और श्रीलंका की टीम पर दबाव बनाने की उम्मीद करेगा.
10. जसप्रीत बुमराह: भारतीय तेज आक्रमण की धुरी, बुमराह गेंद के साथ भारत के सबसे घातक हथियार हैं और यहां टीम उनके दम पर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे.
11. मोहम्मद सिराज: पिछले साल टेस्ट टीम में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मोहम्मद सिराज टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं.
बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं