विज्ञापन

'वह रेड बॉल क्रिकेट में बॉटम पर' वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया उपकप्तान तो हर्षा भोगले ने उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी को 2026-27 दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जिसको लेकर मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सवाल उठाए हैं.

'वह रेड बॉल क्रिकेट में बॉटम पर' वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया उपकप्तान तो हर्षा भोगले ने उठाए सवाल
Harsha Bhogle Question Vaibhav Sooryavanshi

दलीफ ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान हो गया है और चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाकर एक अजीब स्थिति पैदा कर दी है. महज 15 साल की उम्र में वैभव को ईशान किशन का डिप्टी बनाए जाने पर कई लोग हैरान है. जहां फैंस और दिग्गजों के एक वर्ग ने इस फैसले का स्वागत किया, वहीं कुछ अन्य ने इस साहसिक फैसले के पीछे की सोच पर सवाल उठाए हैं. भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज की की भूमिका में तर्क के साथ सवाल उठाए हैं. हर्षा की मानें तो वैभव अभी लाल गेंद क्रिकेट में शुरुआती चरण में है.

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद से वैभव सूर्यवंशी का ग्राफ बढ़ता  जा रहा है. पहले उन्हें सीनियर भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया और अब उन्हें ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है. ईस्ट ज़ोन की टीम में जगह बनाना भी सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी है. वो भी ऐसी टीम में जिसमें मोहम्मद शमी जैसा दिग्गज मौजूद है. हालांकि, हर्षा ने वैभव के रेड बॉल क्रिकेट के आंकड़ों के साथ इस फैसले पर हैरानी जताई.

भोगले ने X पर लिखा,"पता नहीं सीनियर रेड-बॉल टीम में सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है. उन्होंने 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं. उनका टैलेंट ज़बरदस्त है, लेकिन सीखने की एक प्रक्रिया होती है और रेड-बॉल क्रिकेट में वे अभी शुरुआती दौर में ही हैं."

उम्मीद है कि वैभव बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग करेंगे. टी20 फॉर्मेट में वैभव ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उससे किसी को भी उनके स्किल पर सवाल नहीं होगा, लेकिन वनडे और रेड बॉल फॉर्मेट में कई दिग्गज वैभव के प्रदर्शन पर सवाल उठा चुके हैं. 

सूर्यवंशी के पास फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का अनुभव कम है. उन्होंने अब तक आठ मैच खेले हैं और 207 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रहा है. दलीप ट्रॉफी इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ को लंबे फ़ॉर्मेट में खुद को और बेहतर ढंग से स्थापित करने का मौका देगी. टीम में भारत के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी शामिल हैं, जिससे टीम की गेंदबाज़ी मज़बूत होगी.

ईस्ट ज़ोन टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, शुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम फाइनल में होंगे आमने-सामने, आंकड़े कर रहे हैरान

यह भी पढ़ें: World Cup 2027 का प्लान फाइनल, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के इन 12 मैदानों में खेले जाएंगे 57 मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com