Harry Brook on Vaibhav Sooryavanshi: हैरी ब्रूक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दावा ठोका है और बताया है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए तरीका खोज निकाला है. पहले टी-20 मैच से पहले प्रेस से बात करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की और कहा कि वे उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने से रोकने की कोशिश करेंगे. हैरी ब्रूक ने वैभव को लेकर कहा, "वैभव सूर्यवंशी एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी लगते हैं और उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. हमने अपनी योजनाएं और रणनीतियां तैयार कर ली हैं,उम्मीद है कि हम उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने से रोक पाएंगे."
🔴 WE'VE GOT PLANS TO STOP HIM - HARRY BROOK FIRES WARNING TO VAIBHAV
— Sam (@cricsam02) June 30, 2026
🎙️: Vaibhav Suryavanshi looks like a very talented player & has done extremely well. We've prepared our plans tactics, hopefully we can stop him from playing his best cricket.pic.twitter.com/gsVD4eYFQw
इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि 15 साल की उम्र में वह क्या कर रहे थे, तो ब्रुक हल्के से हंसे और बोले, "मैं लीग में यॉर्कशायर के लिए एकेडमी क्रिकेट खेल रहा था."
वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इस सीरीज में सभी की निगाहें 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं मिल सका था. आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन दो मुकाबलों में सिर्फ 5 ही रन बना सके, अब इस बात पर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या भारत इस युवा खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका देगा या नहीं?
अगर सूर्यवंशी खेलते हैं, तो वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे.हालांकि, मैनेजमेंट ने संकेत दिया है कि उनका विकास एक दीर्घकालिक प्राथमिकता है, जिससे पता चलता है कि लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद धैर्य बरता जा सकता है.मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी से भारत को सही समय पर मजबूती मिली है. उनकी वेरिएशन मिडिल ओवर्स में एक अहम हथियार साबित हो सकती हैं.
पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, साकिब महमूद
भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड
ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं