भारतीय महिला टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 143 रन) के शतक और हरलीन देओल (58 रन) के अर्धशतक की मदद से बुधवार को यहां खेले गए दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बनाया.
1⃣4⃣3⃣* Runs
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 21, 2022
1⃣1⃣1⃣ Balls
1⃣8⃣ Fours
4⃣ Sixes
Talk about setting the stage on fire 🔥 🔥, the Harmanpreet Kaur way! 👏 👏 #ENGvIND
Describe that stunning knock from the #TeamIndia captain using an emoji!
Follow the match ▶️ https://t.co/dmQVpiNH4h pic.twitter.com/tgOARIEqYC
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरमनप्रीत ने 111 गेंद का सामना करते हुए अपनी नाबाद पारी में 18 चौके और चार छक्के जड़े. हरलीन ने 72 गेंद खेलीं जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 113 रन की भागीदारी निभायी.
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा जब शेफाली वर्मा (08 रन) केट क्रास की गेंद पर बोल्ड हो गयीं. फिर स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया ने दूसरे विकेट के लिये अर्धशतकीय (54 रन) साझेदारी निभायी. पर भाटिया 12वें ओवर में आउट होने वाली टीम की दूसरी खिलाड़ी रहीं जिन्होंने 26 रन बनाये.
मंधाना ने फिर 51 गेंद में चार चौके और एक छक्के से 40 रन का योगदान दिया. पूजा वस्त्राकर ने 18 रन बनाये और दीप्ति शर्मा 15 रन बनाकर नाबाद रहीं. इंग्लैंड की पांचों गेंदबाजों लॉरेन बेल, क्रास, फ्रेया केंप, चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन को एक एक विकेट मिला.< /p>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं