विज्ञापन

घनघोर बेइज्जती! जिसे T20I का कप्तान बनाने की सोच रही है पाकिस्तान, उसे द हंड्रेड की नीलामी में नहीं मिला कोई खरीददार

The Hundred 2026: द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी में शादाब खान और हारिस रऊफ को कोई खरीददार नहीं मिला है.

घनघोर बेइज्जती! जिसे T20I का कप्तान बनाने की सोच रही है पाकिस्तान, उसे द हंड्रेड की नीलामी में नहीं मिला कोई खरीददार
हारिस रऊफ को द हंड्रेड 2026 में नहीं मिला काई खरीददार

The Hundred 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर-8' चरण से ही पाकिस्तान के बोरिया बिस्तर बंधने के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शादाब खान को पाकिस्तान का अगला T20I कप्तान बनाया जा सकता है. जारी उठापटक के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी में शादाब खान को कोई खरीदार नहीं मिला है. हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाक टीम को उनसे काफी उम्मीद थी. मगर वह उन उम्मीदों पर पूरी तरह से फ्लॉप उतरे थे. ग्रीन टीम की तरफ से उन्होंने टूर्नामेंट के कुल सात मुकाबलों में हिस्सा लिया था. इस बीच गेंदबाजी में केवल पांच विकेट चटकाए पाए थे. वहीं बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से छह पारियों में 118 रन निकले थे. 

हारिस रऊफ को भी नहीं मिला कोई खरीददार 

शादाब खान ही नहीं पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी कोई खरीददार नहीं मिला है. 32 वर्षीय रऊफ नीलामी में 100,000 पाउंड की बेस प्राइस के साथ उतरे थे. मगर हाल के दिनों में उनके फ्लॉप शो को देखते हुए किसी भी खरीददार ने उनमें दिलचस्पी नहीं जताई है. हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी उन्हें पाक स्क्वाड में मौका नहीं मिला था. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वह द हंड्रेड जैसे लीग में खेलकर अपनी फॉर्म वापस पा सकते हैं. मगर यहां भी उन्हें नाकामयाबी हाथ लगी है.

जॉर्डन कॉक्स को 300,000 पाउंड में वेल्श फायर ने खरीदा 

इंग्लैंड के होनहार खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स को नीलामी में वेल्श फायर की टीम ने 300,000 पाउंड में खरीदा है. एमआई लंदन की टीम ने टॉम कुरेन के लिए 260,000 पाउंड की भारी भरकम धनराशि खर्च की है. नीलामी में बिकने वाले सबसे पहले खिलाड़ी जो रूट बने. जिन्हें वेल्श फायर ने 240,000 पाउंड में अपने साथ जोड़ा है.

इंडियन प्रीमियर लीग की कुल चार फ्रेंचाइजी द हंड्रेड में आंशिक या पूर्ण मालिक के तौर पर हिस्सा ले रही हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस (एमआई लंदन), लखनऊ सुपर जायंट्स (मैनचेस्टर सुपर जायंट्स), सनराइजर्स हैदराबाद (सनराइजर्स लीड्स) और दिल्ली कैपिटल्स (सदर्न ब्रेव) का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया 'चाइनामैन' स्पिनर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com