विज्ञापन

कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया 'चाइनामैन' स्पिनर

Who is Vanshika? कुलदीप और वंशिका का रिश्ता आज से नहीं बल्कि बचपन से जुड़ा हुआ है. वह जब काफी छोटे थे. तब से एक दूसरे को जानते हैं. बचपन में वह एक दूसरे का दोस्त हुआ करते थे. मगर ज्यों-ज्यों वह बड़े हुए. यह दोस्ती प्यार में बदल गया.

कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया 'चाइनामैन' स्पिनर
कुलदीप यादव और वंशिका

Who is Vanshika? भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी होने वाली पत्नी का नाम वंशिका है. वंशिका कानपुर से ताल्लुक रखती है. उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है, जो एलआईसी में कार्यरत हैं. वहीं जॉब की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. वंशिका ने साल 2017 में सेंट मैरी से 12वीं पास किया था. इसके पश्चात वह ऑस्ट्रेलिया चली गईं. आगे की पढ़ाई उनकी यहीं से पुरी हुई और अब वह वहीं पर जॉब भी कर रही हैं. 

बचपन के दोस्त हैं कुलदीप और वंशिका

कुलदीप और वंशिका का रिश्ता आज से नहीं बल्कि बचपन से जुड़ा हुआ है. वह जब काफी छोटे थे. तब से वह एक दूसरे को जानते हैं. बचपन में वह एक दूसरे का दोस्त हुआ करते थे. मगर ज्यों-ज्यों वह बड़े हुए. यह दोस्ती प्यार में बदल गया. अब वह दोस्त ही नहीं एक दूसरे के साथ सात जन्मों का वादा निभाने के लिए तैयार हैं. 14 मार्च को उनकी शादी होने वाली है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @x

चार जून 2025 को हुई थी सगाई 

कुलदीप और वंशिका ने चार जून साल 2025 में लखनऊ स्थित एक होटल में सगाई की थी. 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की जाएंगी. 14 मार्च को शादी होगा और 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहाड़ों की रानी मसूरी में होगी शादी 

कुलदीप और वंशिका की शादी पहाड़ों की रानी मसूरी में होगी. जिसका गवाह बनेगा होटल सवाय. खबरों के मुताबिक कुलदीप और वंशिका की शादी में करीब 200 मेहमान आएंगे. होटल सवाय के अलावा जेडब्ल्यू मैरियट और फॉर्चून होटल में मेहमानों के ठहरने के लिए कमरा बुक करवाया गया है. होटल सवाय में अकेले 80 कमरे मेहमानों के लिए बुक करवाए गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

6000 रुपये पर प्लेट है भोजन 

मिली जानकारी के मुताबकि पर प्लेट 6000 रुपए से ज्यादा की है. होटल की तरफ से पहाड़ी खाने में मडुवे की रोटी, लाल चावल, भात (चावल), गहत की दाल, फाणु, चैंसू, कंडाली का साग, कुमाऊनी रायता और भांग की चाट, झंगोरे की खीर का मेनू रखा गया है. सुबह के ब्रेकफास्ट में इडली डोसा, छोले भटूरे पोहा जैसे आइटम नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: सभी 10 टीमों की क्या है मजबूती और कमजोरी? शायद ही इस बार RCB बन पाएगी चैंपियन!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com