पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एक और झटका लगा है. आ रही खबरों के अनुसार पांड्या फिर से चोटिल हो गए हैं. पांड्या की रिकवरी सही दिशा में चल रही थी, लेकिन उन्हें अभी तक गेंदबाजी करने की मंजूरी नहीं मिली थी. हाल ही में पैर में आए हल्के खिंचा के कारण उन्हें गेंदबाजी से अपने ब्रेक को और बढ़ाना पड़ा है. इस वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ हार्दिक का रोल सीमित हो सकता है.
उनकी रिकवरी पर नजर रख रहे एक सूत्र ने बताया, 'वह जल्द ही फिर से गेंदबाजी शुरू करेंगे, लेकिन अफगानिस्तान सीरीज इतनी करीब है कि तब तक आवश्यक फिटनेस स्तर हासिल करना मुश्किल है. इसका मतलब यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ हार्दिक की भूमिका एक बार पहले की तरह सिर्फ बैटिंग तक ही सिमट कर न रह जाए. पांड्या को बल्लेबाजी और मूवमेंट के लिहाज से कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही हरी झंडी देना चाहता है. चयनकर्ता 13 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) सीरीज के लिए इस सप्ताह टीम चयन हेतु बैठक कर सकते हैं.
मार्च में खेला था आखिरी मैच
32 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने 24 मई को आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है. इसके अलावा, भारत के लिए उनकी आखिरी उपस्थिति 8 मार्च को टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान थी. तब से, वह अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर सफेद गेंद की सीरीज और उसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों से चूक चुके हैं. इस हालिया चोट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी को और टाल दिया है. तब से, वह अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर सफेद गेंद की सीरीज और उसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों से चूक चुके हैं. इस हालिया चोट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी को और टाल दिया है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं