विज्ञापन

हार्दिक को लेकर आई यह खबर, फैंस उठा रहे थे सवाल, पिछले मैच में नहीं खेले थे पांड्या

Queston Raised on Hardik Pandya: हार्दिक लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच से आखिरी पलों में हटे, तो उन्हें लेकर फैंस शक और सवाल तब से लगातार कर रहे थे

हार्दिक को लेकर आई यह खबर, फैंस उठा रहे थे सवाल, पिछले मैच में  नहीं खेले थे पांड्या
Queston Raised on Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या
source: social media

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हाल ही में तब सवालों के घेरे में आ गए, जब उन्होंने आखिरी पलों में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ मुकाबले से हटने का फैसला किया. हार्दिक पटे, तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए रास्ता खुल गया. और रोहित ने वापसी का जश्न तूफानी अर्द्धशतक जड़कर बनाया. लेकिन यहां से हार्दिक के हटने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल और शक दोनों ही बढ़ते गए. यह मामला तब अगले ही स्तर पर पहुंच  गया, जब बुधवार को ऐसी खबर आई कि हार्दिक पांड्या टीम के साथ अगले मैच के लिए रायपुर नहीं गए हैं. पांड्या रायपुर पहुंचने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के पहले जत्थे में शामिल नहीं थे, लेकिन  अब ताजा खबर यह है कि आरसीबी के खिलाफ रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले मैच तक उनके फिट होने की संभावना है,

मुंबई ने पिछला मैच चार मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स से खेला था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अगला मैच दस मई को है. मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और स्टाफ अलग अलग बैच में रायपुर पहुंच रहे हैं. पांड्या कमर में जकड़न के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे .

हालांकि, टीम सूत्र ने कहा कि मामूली चोट है और उन्हें एक मैच के लिये आराम करने को कहा गया था. वह रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी के खिलाफ बेहद अहम अगले मैच में खेलेंगे. मुंबई सात हार और तीन जीत के बाद तालिका में नौवे स्थान पर है और प्लेआफ की उम्मीदें बनाये रखने के लिये उसे बाकी सभी मैच जीतने होंगे. यहां से मुंबई के लिए हर मुकाबला एक नॉकआउट मैच की तरह है और ऐसे में उसके लिए हार्दिक का उपस्थित रहना बहुत ही ज्यादा अहम है. अगर यहां से मुंबई एक भी मैच गंवाती है, तो उसके लिए प्ले-ऑफ के लिए राह मुश्किल हो जाएगी. 
 

यह भी पढ़ें:   मुंबई का कोई खिलाड़ी नहीं कर रहा हार्दिक को सपोर्ट? पूर्व बल्लेबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Indian Premier League 2026, Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants 05/04/2026 Milko05042026270318, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com