विज्ञापन

CSK vs MI IPL 2026: मुंबई का कोई खिलाड़ी नहीं कर रहा हार्दिक को सपोर्ट? पूर्व बल्लेबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Mumbai Indians Not Supporting Hardik Pandya: , भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी को लगता है कि इस कैंपेन में टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे हार्दिक को मुख्य वजह बताना सही नहीं है, क्योंकि उन्हें टीम के साथियों से वैसा सपोर्ट नहीं मिला जैसा वह चाहते थे.

CSK vs MI IPL 2026: मुंबई का कोई खिलाड़ी नहीं कर रहा हार्दिक को सपोर्ट? पूर्व बल्लेबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान
Mumbai Indians Not Supporting Hardik Pandya

Mumbai Indians Not Supporting Hardik Pandya: जब भी कोई टीम स्ट्रगल करती है, तो ज़्यादातर आलोचकों के रहार पर सबसे पहला शख्स कप्तान होता है. मुंबई इंडियंस का कप्तान होने के नाते, हार्दिक पांड्या लगभग पूरे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 कैंपेन में आलोचनाओं के घेरे में रहे हैं. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही जहां एक तरफ मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं काफी कम हो चुकी है, तो दूसरी तरफ हार्दिक फैंस के निशाने पर आ गए हैं. हालांकि, भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी को लगता है कि इस कैंपेन में टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे हार्दिक को मुख्य वजह बताना सही नहीं है, क्योंकि उन्हें टीम के साथियों से वैसा सपोर्ट नहीं मिला जैसा वह चाहते थे.

क्रिकबज पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने साफ कहा कि मुंबई का आईपीएल 2026 अभियान पहले ही खत्म हो चुका है. उन्होंने हार्दिक के लिए हमदर्दी भी जताई और कहा कि मुंबई के कप्तान को इतने समय तक अकेले खड़ा रहना पड़ा, और टीम की नाकामियों की जिम्मेदारी लेने के लिए दूसरों से बहुत कम या कोई सपोर्ट नहीं मिला.

तिवारी ने कहा,"मेरे लिए यह पहले ही खत्म हो चुका था. जब मैं यहां बैठता हूं, तो जो देखता हूं, उसके बारे में खुलकर बोलता हूं. मैंने जो क्रिकेट देखा है, उसके आधार पर, एक कैप्टन को हर प्लेयर का भरोसा जीतना होता है, आपको एक लीडर बनना होता है. हालांकि, ऐसा लगता है कि कोई भी हार्दिक के साथ खड़ा नहीं है. उसे जिस सपोर्ट की ज़रूरत है, वह बस नहीं है."

उन्होंने आगे कहा,"हां, कैप्टन का एक रोल है, और मेरी राय में, वह अच्छा नहीं खेल रहा है. लेकिन इसके अलावा, दूसरे प्लेयर्स को भी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. जैसे, सूर्या लगातार अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा है, और तिलक एक अच्छे मैच के बाद भी अपनी फॉर्म में नहीं है. स्क्वॉड में इस तरह की इनकंसिस्टेंटनेस के साथ, आप रिजल्ट कैसे ला सकते हैं? यह बहुत निराशाजनक है."

कागज़ पर मुंबई इंडियंस सबसे शानदार टीमों में से एक है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं. फिर भी, टीम स्ट्रेटेजी के मामले में अलग दिखी है, और मुश्किल हालात में दूसरे प्लान बनाने में जूझती रही है.

वहीं पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक से जब मुंबई के आगे के अभियान पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि पांच बार की चैंपियन का सीजन 99.9999% खत्म हो चुका है. मुरली कार्तिक ने कहा,"देखिए, आपके पास पांच मैच बचे हैं. मैं कह रहा हूं कि भूल जाइए कि आप किसके खिलाफ खेल रहे हैं - भले ही आप पांच में से पांच जीत जाएं, आप सिर्फ 14 पॉइंट्स तक ही पहुंचेंगे. अगर आप अभी टेबल देखें, तो पंजाब, बेंगलुरु, हैदराबाद, और राजस्थान सभी 12 या 13 पॉइंट्स के आसपास हैं. अगर वे टीमें सिर्फ दो या तीन और गेम जीत भी लेती हैं, तो भी वे आगे रहेंगी."

कार्तिक ने आगे कहा,"भले ही मुंबई बाकी सभी मैच जीत जाए, 14 उनकी लिमिट है. इस बीच, टॉप चार टीमों के पास अभी भी गेम बाकी हैं. पंजाब किंग्स के पास छह मैच बचे हैं, बेंगलुरु और हैदराबाद के पास पांच. राजस्थान के पास चार. मुंबई को क्वालिफाई करने के लिए एक बड़ा बदलाव करना होगा. अभी, दूसरी टीमें काफी आगे हैं, और गुजरात भी नीचे से ऊपर उठने के लिए स्ट्रगल कर रही है. मैं कहूंगा कि कैंपेन 99.999% खत्म हो गया है."

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर, हेजलवुड पीछे छूटे, CSK का यह पेसर बन रहा नया 'डेथ ओवर मास्टर', अगरकर फिर देंगे मौका?

यह भी पढ़ें: SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद के तीन धुरंधर कोलकाता पर भारी, आंकड़ों से जानें पूरी कहानी केकेआर का बचना आज बहुत मुश्किल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com