विज्ञापन

IPL 2026: हार्दिक पंड्या के हाथ से जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी!, अगर ऐसा हुआ तो ये नाम होंगे रेस में सबसे आगे

Who Will Replace Hardik Pandya as MI Captain: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है.

IPL 2026: हार्दिक पंड्या के हाथ से जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी!, अगर ऐसा हुआ तो ये नाम होंगे रेस में सबसे आगे
Who Will Replace Hardik Pandya as MI Captain:

Who Will Replace Hardik Pandya as MI Captain IPL 2026: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला सोमवार की शाम मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. एमआई ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए एलएसजी को 6 विकेट से हराया. एलएसजी ने एमआई को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया था. रयान रिकल्टन के 32 गेंदों पर 83 और रोहित शर्मा के 44 गेंदों पर 84 रन की मदद से एमआई ने 229 का लक्ष्य 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस मैच में हार्दिक की जगह मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी. हार्दिक बीमार होने की वजह से मैच का हिस्सा नहीं थे. 

एमआई और एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. एमआई 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और एलएसजी 9 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है. 

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों अपने ही घर वानखेड़े में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में हलचल तेज हो गई थी. जिसे टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने भी 'कड़वी हकीकत' के तौर पर स्वीकार किया था. जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना था कि आईपीएल 2026 सीजन के पहले हाफ में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम जिस तरह से बिखरती नजर आ रही, उसने अब कप्तानी में बदलाव की बहस को जन्म दे दिया है. हालांकि लखनऊ के खिलाफ हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को बड़ी जीत दिलाकर कप्तानी के लिए फिलहाल बड़ा विकल्प बनकर सामने आ गए हैं. अब फैंस के बीच यह सवाल गूंजने लगा है कि क्या हार्दिक की जगह किसी नए चेहरे को कमान सौंप दी जाएगी. 

इस रेस में सबसे पहला और स्वाभाविक नाम रोहित शर्मा का है. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. फैंस अब सोशल मीडिया पर 'रिटर्न ऑफ हिटमैन' की मांग कर रहे हैं, क्योंकि रोहित का अनुभव और दबाव में टीम को संभालने की कला ही मुंबई को इस संकट से बाहर निकाल सकती है.

हालांकि, कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव (SKY) का दावा भी उतना ही मजबूत है और लखनऊ के खिलाफ हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को बड़ी जीत दिलाकर दावा मजबूत कर लिया है. सूर्या फिलहाल टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ऐतिहासिक खिताब जिताया है. उनकी लीडरशिप क्वालिटी और छोटे फॉर्मेट में शानदार विनिंग पर्सेंटेज उन्हें मुंबई के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है. 

मुंबई ने हमेशा भारतीय कप्तान पर ही दांव खेला है ऐसे में लंबे समय के लिए अगर मुंबई सोचे तो जसप्रीत बुमराह भी इस लिहाज से बड़ा नाम हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com