विज्ञापन

केकेआर नहीं, मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम के साथ जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या, फाइनल ट्रेड डील की चर्चा हुई तेज

आईपीएल ट्रेड डील के तहत हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. हार्दिक अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने वाले हैं.

केकेआर नहीं, मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम के साथ जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या, फाइनल ट्रेड डील की चर्चा हुई तेज
IPL ट्रेड विंडो में बड़ा धमाका! हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा अपडेट

हार्दिक पंड्या को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर नई ट्रेड डील के साथ पंजाब किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं. स्पोर्ट्स् स्टार के रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पंड्या के लिए पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड की अटकलें तेज हो गई है. रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली फ्रेंचाइजी की मुंबई इंडियंस के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ गई है, जिसके तहत भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद के मुंबई इंडियंस में जाने की संभावना है.

17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले, इस हफ्ते के आखिर में एक आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है. माना जा रहा है कि पंजाब ने एक मैच जिताने वाले ऑलराउंडर को शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई है, भले ही इसके लिए उन्हें अपने एक अहम तेज गेंदबाज को छोड़ना पड़े. यह दिलचस्पी मुंबई इंडियंस के एक वरिष्ठ अधिकारी की शुरुआती बातचीत के बाद सामने आई. जब PBKS ने हार्दिक को टीम में लाने की संभावना पर विचार करने के लिए हामी भरी, तो बातचीत इस बात पर केंद्रित हुई कि बदले में अर्शदीप और विष्णु को दिया जा सकता है.

इस बीच, मुंबई ने कम से कम तीन अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ भी हार्दिक को ट्रेड करने की संभावना तलाशी थी. पंजाब के अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ही एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसके साथ मुंबई इंडियंस की बातचीत काफी आगे बढ़ गई थी. इसमें एक ऐसी डील पर विचार किया जा रहा था, जिसमें कई खिलाड़ियों का आदान-प्रदान शामिल हो सकता था.

यह भी पढ़ें | PV Sindhu को लगा बड़ा झटका? बीच सीजन में फंडिंग में कटौती, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने दी सफाई

यह भी पढ़ें | छक्कों की बारिश कराने वाला वैभव सूर्यवंशी का बैट, दुकान पर कितने का मिलता है?

यह भी पढ़ें | IND vs NZ ODI: एक के बाद एक झटके, 7 खिलाड़ी बाहर, न्यूजीलैंड की मुसीबतें नहीं हो रहीं कम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Punjab Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com