- हार्दिक पंड्या ने वाइफ की शेयर की मजेदार वीडियो
- हार्दिक की वाइफ नताशा बल्लेबाजी करने की नकल करती दिखीं
- सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) का एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल इस्टास्टोरी पर शेयर की गई वीडियो में हार्दिक की वाइफ नताशा हाथ में बल्ला लिए बल्लेबाजी करने की एक्टिंग करती हुई दिखाई दे रहीं हैं. वीडियो को इंस्टास्टोरी पर शेयर करते हुए हंसने वाली इमोजी शेयर की है. वीडियो को इंस्टास्टोरी पर शेयर कर हार्दिक ने अपनी वाइफ नताशा को भी टैग किया है. वीडियो में नताशा किसी पेशेवर बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी स्टांस को लेकर नकल कर रही हैं. वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
IND vs ENG: गौतम गंभीर ने की सटीक भविष्यवाणी, 3-0 से यह टीम जीतेगी टेस्ट सीरीज
बता दें कि हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे. लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई पहले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. 5 फरवरी से चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. ये देखने वाली बात होगी कि पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में हार्दिक को मौका मिलता है या नहीं.वहीं. दूसरी ओर हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक और वीडिय शेयर किया है जिसमें वो अपने पिता हिमांशु को कार गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर कर हार्दिक काफी भावुक नजर आए हैं.
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप हमारे साथ यहां नहीं हो और यह सोचकर मुझे बहुत रोना आ रहा है, लेकिन आपको मुस्कुराते हुए देखकर ऐसा लगता है कि जैसे एक बच्चे को कैंडी मिल गई है और वो बहुत खुश है. मुझे यह सब याद करके बहुत खुशी होती है. लव यू डैड.'
Knowing you are not here makes me cry ! But seeing you smile like a kid who got his candy makes me smile and remember you with so much joy !
— hardik pandya (@hardikpandya7) February 2, 2021
Love you dad pic.twitter.com/y8VXgQNUE6
बता दें कि कुछ दिन पहले ही हार्दिक और क्रुणाल के पिता का निधन हार्ट अटैक से हो गया था. दोनों भाईयों को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का अहम योगदान रहा था.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं