भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से हो रहा है. पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा. जहां क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि देश के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर से अपने पुराने लय में नजर आएंगे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो यह इतना आसान नहीं होने वाला है. क्योंकि 28 वर्षीय बल्लेबाज की जो सबसे बड़ी कमजोरी है. उनके उसी कमजोरी की श्रीलंकाई पिचों पर परीक्षा होने वाली है.
नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा बार बनाया है शिकार
दरअसल, ऋषभ पंत को टेस्ट क्रिकेट में किसी गेंदबाज ने सर्वाधिक बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है तो वह ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन हैं. 38 वर्षीय लियोन ने पंत को 12 मुकाबलों में छह बार ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया है. दूसरे स्थान पर किसी गेंदबाज का नाम आता है तो वह भी स्पिन गेंदबाज ही है. उस गेंदबाज है नाम है मेहदी हसन मिराज. बांग्लादेशी फिरकी गेंदबाद ने भारतीय स्टार को महज चार मुकाबलों में चार बार अपना शिकार बनाया है.
अब रमेश मेंडिस और केशरा नुवांथा बने खतरा!
गौर करने वाली जो बात है. वह यह है कि नाथन लियोन और मेहदी हसन मिराज दोनों ही गेंदबाज दाहिने हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज थे. आगामी सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम ने अपने बेड़े में कुल तीन पेशेवर स्पिनरों को शामिल किया है. जिसमें प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस और केशरा नुवांथा का नाम शामिल है. यहां रमेश मेंडिस और केशरा नुवांथा दोनों ही दाहिने हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी करते हैं, जो कि पंत के लिए खतरा बन सकते हैं.
रमेश मेंडिस और केशरा नुवांथा का टेस्ट करियर
खबर लिखे जाने तक रमेश मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से 16 मैच खेले हैं. जहां वह 30 पारियों में 31.15 की औसत से 71 विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. वहीं नुवांथा को अब भी अपने डेब्यू का इंतजार है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 15 मैच खेले हैं. जहां वह 24 पारियों में 22.12 की औसत से 64 सफलता प्राप्त करने में कामयाब हुए हैं.
पंत का टेस्ट करियर
वहीं बात करें पंत के टेस्ट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की तरफ से कुल 50 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जहां वह 87 पारियों में 43.37 की औसत से 3557 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से आठ शतक और 19 अर्धशतक देखने को मिले हैं. 159 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- डेविड मिलर का फाइनल सपना, ट्रॉफी के साथ लेना चाहते हैं संन्यास! जानें कौन सा है वो खिताब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं