IND vs ENG 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 336 रन बनाए लेकिन बाद में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर लक्ष्य को आसान बना दिया. जॉनी बेयरस्टो ने 124 रन की पारी खेली तो वहीं बेन स्टोक्स 99 रन बनाकर आउट हुए,. इसके अलावा जेसन रॉय ने 55 रन बनाए,. इंग्लैंड के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत के गेंदबाजों को सेट होने नहीं दिया, यही कारण रहा कि आखिर में इंग्लैंड ने यह मैच 6 विकेट से जीतने में सफल रही.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक जमाया. एक भारत की ओर से केएल राहुल रहे तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेलकर फैन्स का खूब मनोरंजन किया. इस मैच में जहां बल्लेबाजों के शॉट ने सुर्खियां बटोरी तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसी घटना भी घटित हुई जिसने चर्चा बटोरी, दरअसल भारतीय पारी के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज सैम कुरेन (Sam Curran) ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ उलझते हुए नजर आए.
यह घटना भारत की पारी के 46वें ओवर में घटी, दरअसल हार्दिक ने सैम कुरेन की एक ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी की और 21 रन बनाए जिसमें 3 छक्के भी शामिल थे. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक गेंद को अच्छी तरह से नहीं खेल पाए और गेंद को खेलने से मिस कर गए.
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने एक हाथ से लगाया अजीबोगरीब छक्का, देखकर क्रिकेट वर्ल्ड भी हैरान ..देखें Video
जिसके बाद सैम कुरेन के दबी आवाज में हार्दिक से कुछ कहा, हालांकि पंड्या ने सैम कुरेन की बात को नहीं सुना लेकिन फिर वो गेंदबाज से बात करने के लिए उनके पीछे दौड़े भागे चले गए. हार्दिक ने सैम कुरेन से सही आवाज में बात करने के लिए कहा,. जब अंपायर ने देखा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ गड़बड़ हो सकती है तो उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शांत किया.
— Simran (@CowCorner9) March 26, 2021
सोशल मीडिया पर हार्दिक और सैम कुरेन का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हार्दिक ने 16 गेंद पर 35 रन की पारी खेली, लेकिन आश्चर्य की बात ये रही कि इंग्लैंड की पारी के दौरान हार्दिक गेंदबाजी करते हुए नहीं दिखाई दिए.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं