IND vs ENG: दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले खेलते हुए 336 रन बनाए जिसके जबाव में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े, 110 रन के स्कोर पर जेसन रॉय (Jason Roy) दुर्भाग्य से रन आउट हुए. रॉय ने ताबड़तोड़ 52 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. बेयरस्टो और रॉय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जब दोनों बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम यह मैच आसानी के साथ हार जाएगी, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैदान पर शानदार फील्डिंग कर बल्लेबाज जेसन रॉय को रन आउट करा दिया. जिसके कारण भारत को पहली सफलता मिली, रोहित के लाजबाव फील्डिंग की तारीफ पूरा सोशल मीडिया पर कर रहा है.
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने एक हाथ से लगाया अजीबोगरीब छक्का, देखकर क्रिकेट वर्ल्ड भी हैरान ..देखें Video
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Rohit Sharma gets a wicket courtesy of his fielding. And there are so called 'FANS' of indian cricekt who troll him for his 'Fitness'. #INDvENG pic.twitter.com/K20bDHYGYe
— Arpan (@ThatCricketHead) March 26, 2021
हिट मैन रोहित जहां बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीतने में सफल रहते हैं तो वहीं दूसरे वनडे के दौरान अपनी फील्डिंग से फैन्स का दिल जीत लिया.
A Rohit Sharma special!
— ????FlashScore Cricket Commentators (@FlashCric) March 26, 2021
Thanks to @TeamOnlyRohit for the GIF
LIVE #INDvsENG COMMS:
???? https://t.co/7m3wJBiXxL ???? #INDvENG pic.twitter.com/MTZiujdbhP
17वें ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज ने रोहित की तरफ शॉट खेलकर रन लेने की कोशिश की लेकिन हिट मैन ने ड्राइव लगाकर गेंद को पकड़ा और थ्रो पंत की तरफ फेंक दी, विकेटकीपर ने बिना देरी किए हुए गेंद को स्टंप पर मार दी, इस तरह से जेसन रॉय रन आउट होकर पवेलियन लौटे. रोहित ने जिस तरह से गेंद पर झपट्टा मारी उसे देखकर शायद बल्लेबाज भी हैरान हो गया. यहां तक कि भारतीय टीम के सबसे फिट फील्डर कोहली भी उपकप्तान के इस शानदार फील्डिंग को देखकर दंग रह गए.
बता दें कि रोहित ने बल्लेबाजी के दौरान 25 रन की पारी खेली लेकिन अपनी तेज पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. वैसे, भारत के केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक जमाया और भारत के स्कोर को 336 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, इसके अलावा ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ 40 गेंद पर 77 रन बनाकर भारत को विशाल स्कोर की तरफ पहुंचाया.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं